Bihar: लस्सी को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Bhagalpur Firing News: भागलपुर के बरारी थाना इलाके के मधु चौक पर लस्सी चोरी का विरोध करने पर दुकानदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा. जानकारी के अनुसार, दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और पहले सिगरेट की मांग की. 

Bihar bhagalpur Firing broke out over lassi police arrested a criminal learn the full story
Image Source: Social Media

Bhagalpur Firing News: भागलपुर के बरारी थाना इलाके के मधु चौक पर लस्सी चोरी का विरोध करने पर दुकानदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा. जानकारी के अनुसार, दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और पहले सिगरेट की मांग की. 

जब दुकानदार सामान निकाल रहा था, तभी एक आरोपी ने लस्सी का गिलास चुराकर ले लिया. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो दोनों बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख दोनों बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दूसरे बदमाश ने भागकर अपना बचाव किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन राज उर्फ मुरारी ठाकुर के रूप में हुई है, जो बरारी थाना इलाके के बनियां टोला का रहने वाला है. उसके पास से एक कट्टा और एक खोखा भी बरामद हुआ है.

सीसीटीवी फुटेज में क्या हुआ?

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी हवाई फायरिंग कर रहा है. कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने फिर भी फायरिंग जारी रखी. इस फुटेज में आरोपी का चेहरा भी साफ दिख रहा है, जिसके आधार पर पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी कट्टे से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Share Market Crash: लगातार तेजी के बाद गिरा शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़ रुपये