‘बिहार कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार’, अररिया की रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. वहीं दूसरी ओर दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार प्रसार भी शुरु हो चुका है. इसी क्रम में पीएम मोदी अररिया पहुंचे. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार को विकसित बनाने के लिए पहले चरण का वोट पड़ रहा है.

Bihar Assembly Elections PM Modi In arya attacked on opposition
Image Source: Social Media

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. वहीं दूसरी ओर दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार प्रसार भी शुरु हो चुका है. इसी क्रम में पीएम मोदी अररिया पहुंचे. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार को विकसित बनाने के लिए पहले चरण का वोट पड़ रहा है.सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोने से शानदार तस्वीरें आ रही हैं.

पीएम मोदी बोले सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं. माताएं-बहनें-बेटियां वोट के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रही हैं. बिहार के नौजवानों में भी अभूतपूर्व उत्साह है. मैं सभी मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं. 

जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे

इस जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे.लेकिन, ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं.आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है. फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार.बिहार की इसी भावना के पीछे माताओं-बहनों की उम्मीदें हैं और नौजवानों के सपने हैं. नौजवानों, मोदी की ये गारंटी लिख कर रखो - आपका सपना ही, मोदी का संकल्प है.आज मैं आपको आपके वोट की ताकत बताता हूं. आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की भूमि बनाया था.लेकिन, फिर 90 का दशक आया और बिहार पर RJD के जंगलराज ने हमला कर दिया. जंगलराज मतलब - कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन.ये जंगलराज की पहचान बन गए और ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया. आपके माता-पिता के सपने कुचल दिए गए.


जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया है 

पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज के दौरान बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो है.1990 से लेकर 2005 तक 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया. सरकार चलाने के नाम पर तब सिर्फ आपको लुटा गया. 15 साल के जंगलराज में बिहार में कितने एक्सप्रेस वे बने - जीरो,15 साल के जंगलराज में बिहार में कोसी नदी पर कितने पुल बने - जीरो, 15 साल के जंगलराज में बिहार में कितने टूरिस्ट सर्किट विकसित हुए - जीरो,15 साल के जंगलराज में बिहार में मेरे नौजवानों और बेटियों के खेल-कूद के लिए कितने स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स बने - जीरो,15 साल के जंगलराज में बिहार में कितने मेडिकल कॉलेज बने - जीरो। जंगलराज के उन 15 साल में न बिहार में एक भी IIT आई, न एक भी IIM आया.

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: सुबह 9 बजे तक 13.13% वोटिंग, सहरसा सबसे आगे और लखीसराय सबसे धीमा