बिहार चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण की तैयारियां जोरों पर है. इसीस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के सीतामढ़ी में पहुंचे. जहां उन्होंने जनसभा में हिस्सा लेते हुए जनता को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम बोले कि RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है. आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है.
पीएम ने जनता से सवाल किया और कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा.
Hands Up कहने की जगह नहीं
उन्होंने कहा कि अब वो समय नहीं. बिहार में हैंड्स अप कहने की अब कोई जगह नहीं है. क्योंकि अब तो बिहार में स्टार्टअप देखने वाले चाहिए. पीएम ने बताया कि इसके लिए हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं.हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं.
अब बिहार में hands up कहने वालों के लिए जगह नहीं है।
— BJP (@BJP4India) November 8, 2025
अब तो बिहार में startup के सपने देखने वाले चाहिए।
हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं।
हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/Ks1QLsYMBw
कु:संस्कार से भरे हुए लोग कुशासन का राज चाहते हैं
पीएम ने बताया कि जंगलराज का मतलब है - कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार, करप्शन. ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं.भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, भोला पासवान शास्त्री जी जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था. लेकिन, जैसे ही बिहार में जंगलराज आया, बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया. RJD वालों ने बिहार में विकास का पूरा माहौल ही खत्म कर दिया.
उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते है
जनसभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ये RJD और कांग्रेस वाले उद्योगों की ABCD भी नहीं जानते. ये उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते हैं. 15 वर्ष में एक भी बड़ा कारखाना बिहार में नहीं लगा. यहीं मिथिला में जो मिलें और फैक्ट्रियां थी, वो भी बंद हो गई. 15 वर्ष के जंगलराज में कोई भी बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं बना. इसलिए, जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठ है.
NDA सरकार ने बिहार का टूटा भरोसा लौटा है
पीएम बोले नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार का टूटा हुआ भरोसा लौटाया है. अब निवेशक बिहार आने के लिए उत्सुक हैं. यहां अच्छी सड़कें बन रही हैं, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है. बिजली के नए-नए कारखाने बन रहे हैं, यहां जो रीगा चीनी मिल है, वो फिर से शुरू हो गई है. आने वाले समय में बिहार में ऐसी मिलें और फैक्ट्रियां बनाने का काम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: ECI ने दिया बिहार चुनाव में वोटिंग परसेंटेज का नया डेटा, फाइनल आंकड़े में वोट बढ़ा या घटा?