बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी सरगर्मी तेज़, अमित शाह-नीतीश कुमार के बीच हुई अहम मुलाकात

Nitish Kumar met Amit Shah: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती के मद्देनज़र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में एक अहम बैठक हुई.

Bihar Assembly elections 2025 important meeting between Amit Shah and Nitish Kumar
Image Source: ANI/ File

Nitish Kumar met Amit Shah: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती के मद्देनज़र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में एक अहम बैठक हुई. इस मुलाकात ने बिहार की राजनीतिक दिशा को लेकर कई अटकलों को जन्म दे दिया है.

इस बैठक में सिर्फ अमित शाह और नीतीश कुमार ही नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा प्रभारी भीखूभाई दलसानिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, वर्तमान प्रभारी विनोद तावड़े, जदयू के संजय कुमार झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी और नीतीश कुमार के साथ बिहार प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी गृहमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे थे.

सीट शेयरिंग पर बनी सहमति?

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर था. माना जा रहा है कि जदयू और भाजपा के बीच सीटों का प्रारंभिक फॉर्मूला तय हो गया है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और जीतन राम मांझी की हम पार्टी द्वारा मांगी गई सीटों पर भी गंभीर चर्चा हुई. कई विवादित सीटों को लेकर फॉर्मूला सामने लाया गया, जिसे शीर्ष नेतृत्व ने लगभग ग्रीन सिग्नल दे दिया है.

बैठक में माहौल सकारात्मक और सहयोगात्मक बताया जा रहा है. सूत्रों का दावा है कि सीएम नीतीश के होटल पहुंचते ही अमित शाह ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, और दोनों नेताओं ने पुराने मतभेदों को किनारे रखते हुए भविष्य की रणनीति पर बात की.

बैठक के बाद क्या हुआ?

डिप्टी  सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के विजय चौधरी बैठक से सबसे पहले बाहर निकले. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार और संजय झा भी बाहर आए, जिनके चेहरे पर कोई तनाव नहीं देखा गया. बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह बिहार के डेहरी क्षेत्र की ओर रवाना हो गए, जहां वे बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

नजरें अब सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा पर

इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला कब सार्वजनिक किया जाएगा. हालांकि, सूत्रों का मानना है कि दुर्गा पूजा या दशहरे के बाद एनडीए अपनी साझा रणनीति का खुलासा कर सकती है.

यह भी पढ़ें- पूमा के जूते और चाय की दुकान... दिशा पाटनी के घर पर गोली चलाने वालों तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें इनसाइड स्टोरी