बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता शुरू कर दी है. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. उन्होंने मतदाता सूची सुधार के लिए BLO (बेसिक लोकल ऑफिशियल) की मेहनत की सराहना की. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव पूरी तरह संपन्न कर लिए जाएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए जो नई व्यवस्थाएं और पहल शुरू की गई हैं, वे जल्द ही पूरे देश में भी लागू की जाएंगी. बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय
चुनाव आयोग की टीम पिछले दो दिनों से बिहार में कार्यरत है. इस दौरान उन्होंने पटना में राजनीतिक दलों, राज्य प्रशासन, चुनाव अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के नोडल अधिकारियों से बैठकें की हैं ताकि चुनाव के दौरान कोई समस्या न आए.
BLO के लिए आईडी कार्ड और मोबाइल जमा करने की सुविधा
मतदाताओं को पहचान सुनिश्चित करने के लिए अब BLO को विशेष पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, अब वोट डालने के समय पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल जमा करना होगा, जिससे मतदाता को वोटिंग के दौरान मोबाइल लेकर आने की जरूरत नहीं रहेगी.चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और बेहतर ढंग से पूरी हो सके.
#WATCH | Patna, Bihar: Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar says, "Recently, the voter list cleansing work was carried out in Bihar, and the booth-level officers present before us not only carried out the work of cleansing the voter list in their booths, but 90,217… pic.twitter.com/oeGVllxD08
— ANI (@ANI) October 5, 2025
100% वेबकास्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म
चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि बिहार में चुनाव के दौरान हर पोलिंग स्टेशन से 100% वेबकास्टिंग की जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी. साथ ही एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लागू किया जाएगा, जिससे मतदाता और उम्मीदवारों को सभी जानकारी आसानी से मिल सकेगी.
बैलेट पेपर में सुधार
परंपरागत काले-और-सफेद बैलेट पेपर की बजाय, अब बिहार चुनाव में बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों की फोटो रंगीन और सीरियल नंबर बड़े फॉन्ट में होंगे, जिससे मतदाता आसानी से पहचान कर सकेंगे और गलत मतदान की संभावना कम होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि लोकतंत्र की ताकत को बनाए रखा जा सके.
यह भी पढ़ें: भारत के बाजार से गायब हुए चीनी सामान, स्वदेशी आइटम की बढ़ी डिमांड, दिवाली से पहले निकला चीन का दिवाला