बिग बॉस 19 इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. शो का माहौल हर दिन और अधिक गरमाता जा रहा है, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क को लेकर तकरारें थमने का नाम नहीं ले रहीं. इसी बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आईं मालती चाहर ने घर में आते ही हलचल मचा दी है. अब वे हर मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं और हर कंटेस्टेंट के साथ उनकी भिड़ंत देखने को मिल रही है.
हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान मालती ने तान्या मित्तल को लेकर एक ऐसा दावा कर दिया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया. उन्होंने घर में मौजूद नीलम गिरी से बातचीत के दौरान कहा कि टास्क के समय तान्या ने अमाल मलिक की तस्वीर को किस किया. इस बात ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और फैन्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है.
सोशल मीडिया पर भड़के दर्शक
जैसे ही यह प्रोमो सामने आया, ट्विटर (अब X) पर मालती चाहर को लेकर नाराज़गी देखने को मिली. कई यूज़र्स ने उन्हें खुलेआम खरी-खोटी सुनाई. एक यूज़र ने लिखा, “नेशनल टीवी पर किसी लड़की पर ऐसे निजी आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है. अगर सच में ऐसा हुआ है, तो बिग बॉस को उस फुटेज को दिखाना चाहिए. वरना मालती को इस बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.”
Mati are you mad or something like why are continuously saying this disgusting thing without focusing on your own game
— baobi (@softtae_tae) October 9, 2025
and Tanya please girl you should have called her out immediately when she was continusly saying this #TanyaMittalpic.twitter.com/UdGsuKnq4q
तान्या मित्तल को उकसा रही मालती?
वहीं एक अन्य ने मालती पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “एपिसोड में साफ दिख रहा है कि मालती ही तान्या को कुछ करने के लिए उकसा रही थीं. उन्होंने जानबूझकर मुद्दा खड़ा किया है. उम्मीद है सलमान वीकेंड का वार में इस पर सख्ती से बात करेंगे.”कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि मालती जानबूझकर विवाद खड़े कर रही हैं ताकि वो सुर्खियों में बनी रहें. उनका यह रवैया कई दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें 'गेम के नाम पर घटिया हरकतें' करने वाला करार दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पहला गोला तो दूसरा बारूद, लोगों ने भारती सिंह को सुझाए अजीबोगरीब नाम; सोशल मीडिया पर वायरल