पहली बार घर में कंटेस्टेंट पर भड़के 'बिग-बॉस', कहा- धमकी किसको दे रहे हैं

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने हर नए एपिसोड के साथ और भी अधिक विवादों और ड्रामे से भरता जा रहा है. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस चर्चित शो में अब प्रतियोगी एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल चुके हैं.

Bigg Boss got angry on gaurav kapoor over removed microphone
Image Source: Social Media

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने हर नए एपिसोड के साथ और भी अधिक विवादों और ड्रामे से भरता जा रहा है. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस चर्चित शो में अब प्रतियोगी एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल चुके हैं. लड़ाई-झगड़े, तकरार और आरोप-प्रत्यारोप का स्तर इतना बढ़ गया है कि घर अब रियलिटी शो कम और एक जंग का मैदान ज्यादा लगने लगा है.

इस बार सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि खुद 'बिग बॉस' भी contestants की हरकतों से नाराज़ नजर आए. हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ घरवाले माइक उतारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे नाराज़ होकर 'बिग बॉस' ने सख्त लहजे में चेतावनी दे डाली. 

कुछ सदस्य माइक उतारने की बात कर रहे हैं

इस दौरान गौरव खन्ना बिग बॉस से शिकायत करते हुए कहते हैं कि कुछ सदस्य माइक उतारने की बात कर रहे हैं. इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए 'बिग बॉस' ने तीखे शब्दों में कहा कि "बात-बात पर माइक उतारने की धमकी देना... आप ये धमकी दे किसे रहे हैं? आप लोग भले पहली बार शो कर रहे हों, लेकिन मैं नहीं. इसलिए ये अपनी धमकियां आप अपने पास ही रखें." इस कड़े रुख से साफ है कि अब घरवालों की सीमाएं पार करने वाली हरकतों पर वीकेंड का वार में सलमान खान भी कड़ी फटकार लगाने वाले हैं.

अब तक शो से बाहर हो चुके हैं ये प्रतियोगी

शुरुआती हफ्तों में ही शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को अलविदा कहना पड़ा नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, इनके बाहर होने के बाद अब शो में बचे हुए प्रतिभागी पूरी ताकत के साथ गेम में टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं.

घर के मौजूदा प्रतियोगी

अब तक घर में मौजूद प्रतियोगियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

  • फरहाना भट्ट
  • गौरव खन्ना
  • बसीर अली
  • अशनूर कौर
  • अभिषेक बजाज
  • तान्या मित्तल
  • नेहल चुडासमा
  • अमाल मलिक
  • आईजी प्रणित मोरे
  • कुनिका सदानंद
  • जीशान कादरी
  • नीलम गिरी
  • मृदुल तिवारी
  • शहबाज बदेशा

क्या होगा आगे?

शो के मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले एपिसोड्स में और भी ज़्यादा ट्विस्ट, लड़ाइयां और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल सकते हैं. बिग बॉस के सख्त तेवर और सलमान खान की हाज़िर जवाबी के बीच दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर हफ्ता मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, ओपनिंग डे पर किया जबरदस्त कलेक्शन