VIDEO: अमाल ने क्या किया भड़क गई तान्या मित्तल की टीम? सोशल मीडिया पर छिड़ी जबरदस्त बहस

रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में रिश्ते कब बनते हैं और कब टूट जाते हैं, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता. शो के शुरुआती हफ्तों में जहां अमाल मलिक और तान्या मित्तल की जोड़ी दर्शकों को एक प्यारी दोस्ती की मिसाल लगती थी, वहीं अब वही रिश्ता चर्चा और विवाद का विषय बन गया है.

Bigg Boss 19 Tanya Mittal and Amaal Malik Team Get Roasted
Image Source: Social Media

रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में रिश्ते कब बनते हैं और कब टूट जाते हैं, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता. शो के शुरुआती हफ्तों में जहां अमाल मलिक और तान्या मित्तल की जोड़ी दर्शकों को एक प्यारी दोस्ती की मिसाल लगती थी, वहीं अब वही रिश्ता चर्चा और विवाद का विषय बन गया है. हाल ही में दोनों के बीच की खटास खुलकर सामने आ गई है और मामला अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है.


शो की शुरुआत में अमाल और तान्या को अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते और बातें करते देखा गया था. दोनों की बॉन्डिंग को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया. लेकिन जैसे ही जीशान कादरी घर से बेघर हुए, वैसे ही अमाल और तान्या के रिश्तों में दरार पड़ने लगी. पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने तान्या का एक वीडियो सभी घरवालों को दिखाया, जिसके बाद माहौल पूरी तरह बदल गया. इस वीडियो के बाद से अमाल और तान्या के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई.

अमाल ने साधा तान्या पर निशाना

नवीनतम एपिसोड में अमाल मलिक तान्या मित्तल पर लगातार तंज कसते नजर आए. उन्होंने फरहाना के साथ बातचीत में तान्या की बुराई करते हुए कई व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं. दर्शकों को भी अमाल का यह रवैया अखर गया. वहीं, अब शो के बाहर भी यह मामला गर्मा गया है.

तान्या की टीम का पलटवार

तान्या मित्तल की टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अमाल द्वारा बोले गए सभी बयान एडिट करके एक साथ दिखाए गए हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक तीखा कैप्शन लिखा कि जब एक नार्सिसिस्ट ये सोचता है कि तान्या जैसी बॉस का अपमान करके वो उन्हें परेशान कर सकेगा, लेकिन असल में वो खुद को एक्सपोज कर रहा है. बोलते रहो, भ्रम वास्तविक है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फैंस दो गुटों में बंट गए हैं. एक तरफ अमाल के समर्थक हैं, तो दूसरी तरफ तान्या के फैंस पूरी ताकत से उनका बचाव कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर तान्या को मिल रहा समर्थन

वीडियो पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं, जिनमें ज्यादातर लोग तान्या के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा — “तान्या ही इस सीजन की असली विनर हैं, उनकी गरिमा और आत्मविश्वास काबिल-ए-तारीफ है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “पूरा घर तान्या से ऑब्सेस्ड है. जिस तरह अमाल बात कर रहा है, उससे उनकी छवि और खराब हो रही है.”कई लोगों ने अमाल को ‘नेगेटिव प्लेयर’ बताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां शो की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं.

बिग बॉस में रिश्तों का बदलता रंग

बिग बॉस हमेशा से अपने विवादों और रिश्तों के उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाता है. यहां दोस्ती पलभर में दुश्मनी में बदल जाती है और दुश्मन अगले ही दिन साथ बैठकर खाना खाते नजर आते हैं. अमाल और तान्या की कहानी भी इसी उतार-चढ़ाव का हिस्सा बन गई है.अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या दोनों के बीच कोई सुलह होती है या यह मनमुटाव और गहराता है.

यह भी पढ़ें: कब और किस OTT पर देख सकेंगे फिल्म Thama? रिलीज डेट हुई कंफर्म