Bigg Boss 19 Nomination: 'बिग बॉस 19' का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए कई ट्विस्ट लेकर आया. पहले तो नगमा और नतालिया को डबल एविक्शन में घर से बाहर कर दिया गया, लेकिन असली ड्रामा उसके बाद शुरू हुआ.
एविक्शन के बाद घरवालों ने एक बड़ी गलती कर दी, सभी खुलेआम नॉमिनेशन की बातें करने लगे. जबकि बिग बॉस का नियम साफ है कि नॉमिनेशन से जुड़ी कोई भी चर्चा पब्लिकली नहीं की जा सकती. इस नियम के उल्लंघन पर बिग बॉस ने सख्ती दिखाई और पूरे घर को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया. केवल कैप्टन अमल मलिक को इससे छूट मिली.
मिला दूसरा मौका, लेकिन ट्विस्ट के साथ
हालांकि, बिग बॉस ने सभी को एक और मौका दिया. उन्होंने एक नया नॉमिनेशन टास्क रखा, जिसमें घरवालों को दो ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम बताने थे, जिन्हें वे सेफ करना चाहते हैं. नॉमिनेशन की यह प्रक्रिया कन्फेशन रूम में सीक्रेट रूप से हुई.
कौन-किसे बचाना चाहता था?
घरवालों की पसंद कुछ इस तरह रही:
ये 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
चूंकि कुछ कंटेस्टेंट्स को किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं की, इसलिए नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं.
किसका पत्ता कटेगा?
गेम पॉइंट ऑफ व्यू से देखा जाए तो प्रणित मोरे या बसीर अली खतरे में लग रहे हैं क्योंकि उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस बाकी के मुकाबले कम है. हालांकि, बिग बॉस के घर में कुछ भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें- यह नियम नहीं, सिर्फ जेस्चर है… No Handshake विवाद पर BCCI ने PCB को दिखाया आईना