Bigg Boss 19: अब घर की कमान संभालेगा ये शख्स, जानें कौन कंटेस्टेंट होगा इस हफ्ते बाहर

Bigg Boss 19 Elimination: ड्रामा, इमोशन, और तगड़ा एंटरटेनमेंट, बिग बॉस 19 इन सबका जबरदस्त कॉम्बिनेशन बन चुका है! शो शुरू हुए अभी 3 हफ्ते ही हुए हैं, और घर के अंदर जैसे जंग का माहौल है. कभी चिकन को लेकर झगड़े, तो कभी कैप्टेंसी के लिए महाभारत जैसी टक्कर. अब घर को मिल गया है नया कैप्टन, और इस बार ये ताज एक सिंगर के सिर सजा है.

Bigg Boss 19 Now this person will take charge of the house know which contestant will be out
Image Source: Social Media/X

Bigg Boss 19 Elimination: ड्रामा, इमोशन, और तगड़ा एंटरटेनमेंट, बिग बॉस 19 इन सबका जबरदस्त कॉम्बिनेशन बन चुका है! शो शुरू हुए अभी 3 हफ्ते ही हुए हैं, और घर के अंदर जैसे जंग का माहौल है. कभी चिकन को लेकर झगड़े, तो कभी कैप्टेंसी के लिए महाभारत जैसी टक्कर. अब घर को मिल गया है नया कैप्टन, और इस बार ये ताज एक सिंगर के सिर सजा है.

इस हफ्ते बिग बॉस में कैप्टेंसी टास्क कुछ इस तरह हुआ जैसे कोई आम चुनाव चल रहा हो. टीम रेड बनाम टीम ब्लू के बीच भिड़ंत हुई, और आखिर में दो दावेदार उभरकर सामने आए, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी. असेंबली रूम में हुई वोटिंग में जब टाई हो गया, तो दोबारा वोटिंग करवाई गई और इस बार अमाल मलिक को मिली जीत. अब देखना ये होगा कि सिंगर अमाल, घर के सुर को कैसे कंट्रोल में रखते हैं, हार्मोनी लाते हैं या नई ट्यून बजाते हैं?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जब भिड़ गए बसीर और अभिषेक

कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर में अब तक की सबसे गंदी लड़ाई देखने को मिली. बसीर अली और अभिषेक बजाज आपस में भिड़ गए. आरोप-प्रत्यारोप के बीच बसीर ने कहा कि अभिषेक ने उन्हें धक्का मारा, और गुस्से में उन्होंने कैप्टेंसी क्लैपबोर्ड को उठाकर स्विमिंग पूल में फेंक दिया! बात इतनी बिगड़ी कि कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव करना पड़ा. लगता है कि आने वाले एपिसोड्स में ये लड़ाई और उग्र हो सकती है.

कौन होगा इस हफ्ते घर से बेघर?

इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं:

  • नगमा
  • आवेज
  • मृदुल
  • नतालिया

अब तक दो हफ्ते में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है, जिससे घर का टेंशन और बढ़ गया है. क्या तीसरे हफ्ते में कोई शॉकिंग एविक्शन होगा? या कोई फिर से वाइल्ड कार्ड के रूप में आएगा? फ़िलहाल तो शहबाज बडेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने गेम को पहले ही ट्विस्ट दे दिया है.

अब तक की कैप्टेंसी हिस्ट्री

  • कुनिका सदानंद: शो की पहली कैप्टन, लेकिन 24 घंटे में ही इस्तीफा दे दिया.
  • बसीर अली: हफ्तेभर कैप्टन रहे, लेकिन लड़ाई में भी आगे रहे.
  • अमाल मलिक: अब तीसरे कैप्टन के रूप में सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs UAE: 93 गेंदें बाकी, सबसे छोटा मुकाबला और रिकॉर्ड्स की बौछार... Asia Cup 2025 में भारत का दबदबा