Bigg Boss 19: मिनी स्कर्ट को लेकर घर में बवाल, मालती चाहर ने तान्या मित्तल के संस्कारी छवि पर उठाए सवाल

Malti Chahar Vs Tanya Mittal: रियलिटी टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर चर्चाओं में है, और इस बार वजह है घर में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती चाहर. जैसे ही उन्होंने घर में कदम रखा, मानो घर का माहौल ही बदल गया.

Bigg Boss 19 Mini skirt sparks uproar house Malti Chahar questions Tanya Mittal sanskari image
Image Source: Social Media/X

Malti Chahar Vs Tanya Mittal: रियलिटी टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर चर्चाओं में है, और इस बार वजह है घर में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती चाहर. जैसे ही उन्होंने घर में कदम रखा, मानो घर का माहौल ही बदल गया. एक के बाद एक खुलासों से उन्होंने पूरे बिग बॉस हाउस को हिलाकर रख दिया है. इस बार उनके निशाने पर आई हैं शो की संस्कारी और शांत छवि बनाने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल.

मालती चाहर ने तान्या की साड़ी वाली ‘संस्कारी’ इमेज को फेक बताते हुए ऐसे राज़ खोले हैं, जिनसे घरवाले ही नहीं, दर्शक भी हैरान हैं. कलर्स टीवी द्वारा जारी ताज़ा प्रोमो में दिखाया गया है कि मालती, अभिषेक बजाज से बातचीत करते हुए तान्या की असलियत का पर्दाफाश करती हैं.

'साड़ी में सीधी, बाहर बोल्ड?'

प्रोमो में मालती चाहर, अभिषेक से पूछती हैं कि तान्या को लेकर घर में क्या सोच है. जब अभिषेक कहते हैं कि तान्या तो बेहद संस्कारी लगती हैं, तब मालती एकदम पलटवार करती हैं और कहती हैं, "वो जैसी दिखती है, वैसी है नहीं." उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि तान्या ‘सती सावित्री’ बनने का दिखावा कर रही हैं.

यहां तक कि मालती ने ये भी दावा किया कि तान्या असल जिंदगी में एकदम अलग कपड़ों में नजर आती हैं. उन्होंने कहा, “यहां ये साड़ी पहनती है, लेकिन इसके मिनी स्कर्ट में वीडियो हैं.” इस बयान के बाद घरवालों के चेहरे देखने लायक थे, खासकर अभिषेक के, जो पूरी तरह चौंक गए थे.

संस्कारी या ‘मीम मटेरियल’?

मालती चाहर ने तान्या को लेकर अंतिम टिप्पणी करते हुए कहा कि तान्या दरअसल एक ‘मीम मटेरियल’ हैं. क्योंकि वह जैसी दिखती हैं और जैसी असल में हैं, दोनों में ज़मीन-आसमान का फर्क है. उनके मुताबिक, तान्या का पूरा व्यक्तित्व ही विरोधाभासी है, और यही उन्हें दर्शकों के लिए मज़ाक का पात्र बना सकता है.

अब देखना यह है कि जब यह बातें तान्या मित्तल तक पहुंचेंगी, तो वह खुद को कैसे डिफेंड करेंगी. क्या वह इन आरोपों को झूठा साबित करेंगी या घर में उनका चेहरा बेनकाब हो जाएगा? और सबसे बड़ा सवाल, क्या इस खुलासे के बाद बिग बॉस हाउस के समीकरण बदल जाएंगे?