Bigg Boss 19: लगातार झगड़ों, भावनात्मक उथल-पुथल, दोस्ती और धोखे से भरे तीन महीने से ज्यादा के सफर के बाद ‘बिग बॉस 19’ अपनी अंतिम मंज़िल पर पहुंच गया है. सलमान खान के होस्ट किए गए इस लोकप्रिय रियलिटी शो ने 24 अगस्त से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा. 18 कंटेस्टेंट्स से शुरू हुई ये जर्नी अब सिमटकर केवल टॉप 5 तक आ गई है. बस कुछ घंटों में पता चल जाएगा कि इस बार बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी किसके सिर सजेगी.
7 दिसंबर की रात बिग बॉस का घर एक बार फिर ग्रैंड फिनाले की चमक से जगमगाने वाला है. लाइव फिनाले देखने के लिए दर्शक जिओ हॉटस्टार पर रात 9 बजे से स्ट्रीम कर सकते हैं. वहीं टीवी दर्शक इसे कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे से देख पाएंगे. फिनाले में मनोरंजन, सरप्राइज और इमोशनल विदाई—सब कुछ देखने को मिलेगा.
ट्रॉफी के सबसे करीब पहुंचे पांच चेहरे
लंबी जर्नी के बाद जो पांच प्रतियोगी फाइनल में टिके हैं, वह हैं. गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल.घर के अंदर के खेल और बाहर की वोटिंग ट्रेंड्स के आधार पर गौरव, फरहाना और अमाल को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. लेकिन रियलिटी शो की दुनिया में आखिरी मिनट में गेम पूरा पलट भी सकता है, इसलिए सबकी निगाहें अब दर्शकों के वोटों पर टिकी हैं.
फाइनलिस्ट को सपोर्ट करने का आखिरी मौका—ऐसे करें वोट
अगर आपने अभी तक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट नहीं किया है, तो अभी समय है. वोटिंग की अंतिम विंडो 7 दिसंबर सुबह 10 बजे तक खुली है.वोट करने का तरीका इस प्रकार है. जिओ हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करके लॉगइन करें. अपना बेसिक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. ऐप में ‘बिग बॉस 19’ के पेज पर जाएं. वोट सेक्शन खोलें और जिस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करना चाहते हैं, उसकी फोटो पर क्लिक करें.हर यूज़र को 99 वोट मिलते हैं—चाहें तो सारे वोट एक ही कंटेस्टेंट को भी दे सकते हैं. वोट आपकी चॉइस को विनर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है.
विजेता को क्या मिलेगा इनाम?
हालांकि प्रोडक्शन की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 19 का विजेता करीब 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम करेगा. इसके साथ मिलेगी प्रतिष्ठित बिग बॉस ट्रॉफी और देशभर की जबरदस्त पहचान. फिनाले में बॉलीवुड की ग्लैमर डोज़ भी भरी होगी. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इस खास रात में स्टेज पर नजर आएंगे और अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ को प्रमोट करेंगे.
यह भी पढ़ें: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और उनकी पत्नी से अक्षरा सिंह ने क्यों मांगी माफी, देंखे VIDEO