Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 हर हफ्ते नए ट्विस्ट्स और तगड़ी कंट्रोवर्सीज़ से भरा हुआ है, लेकिन इस बार जो हुआ, वो घर के भीतर ही नहीं, बाहर भी बवाल मचा रहा है! इस हफ्ते वीकेंड का वार कुछ अलग ही तड़का लेकर आया, सलमान नहीं, फराह खान होस्ट की भूमिका में नजर आईं. और उन्होंने आते ही कुनिका सदानंद की क्लास कुछ ऐसे लगाई कि घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी ताली बजा उठे.
जरा सोचिए, कोई आपके सामने आपकी थाली से खाना उठाए और वापस रख दे, बस यही किया कुनिका सदानंद ने. जीशान, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज की थाली से पूरियां निकलवाकर वापस रखवाना, फराह खान को ये बात बिलकुल भी हज़म नहीं हुई. वीकेंड का वार में फराह ने दो टूक कहा, "कुनिका जी, यह जो आपने किया, वो हम सबके लिए बहुत शॉकिंग था. ये रवैया किसी को शोभा नहीं देता."
“आप कंट्रोल फ्रीक बनती जा रही हैं!”
तान्या मित्तल की परवरिश पर सवाल उठाना कुनिका को भारी पड़ गया. फराह खान ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा, "आप बार-बार किसी की परवरिश पर चली जाती हैं. ये हक किसी को नहीं है. आपको लगता है कि आप कभी गलत जा ही नहीं सकतीं?" ये सुनकर कुनिका का चेहरा देखना बनता था, हैरानी, गुस्सा और चुप्पी... सब एक साथ.
“अब आया मज़ा!”
जैसे ही प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई:
"अब दिल को सुकून मिला."
"वाह फराह! कुनिका को तो यही सुनना था."
"फराह खान को परमानेंट होस्ट बना दो भाई!"
इस बार की वीकेंड क्लास वाकई ‘वार’ से कम नहीं रही.
अक्षय कुमार और अरशद वारसी करेंगे 'जॉली LLB 3' का प्रमोशन
जहां एक तरफ घर के अंदर डांट की गूंज सुनाई देगी, वहीं दूसरी ओर कुछ हंसी-ठिठोली भी होगी. अक्षय कुमार और अरशद वारसी वीकेंड का वार में पहुंचेंगे अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म जॉली LLB 3 के प्रमोशन के लिए. यानी ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी का जबरदस्त डोज़ मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें- बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, कई राउंड चलीं गोलियां, गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी