बिग बॉस 19 का फैमिली वीक दर्शकों के लिए भावनाओं का तूफान लेकर आया है. घर में इस समय हर कंटेस्टेंट अपने परिवार से मुलाकात कर रहा है और इस दौरान कई रिश्ते, कई सच्चाइयाँ और कई सारे अनकहे राज सामने आ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में जहां गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला की मौजूदगी में रोमांस मोड में नजर आए, वहीं अमाल मलिक और उनके भाई अरमान मलिक की मुलाकात ने पूरा माहौल ही बदल दिया.
फैमिली वीक में अरमान मलिक ने जैसे ही गाते हुए एंट्री की, अमाल भावुक हो गए. भाइयों की इस मुलाकात में खुशी, प्यार और चिंता—सब कुछ एक साथ दिखाई दिया. अमाल की पहली चिंता थी अपने पिता के बारे में, क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने घर में एक बयान देकर सबको चौंका दिया था. इस पर अरमान ने साफ किया कि घर में सब ठीक है और कोई भी उनसे नाराज नहीं है.
तान्या मित्तल पर उठे सवाल
अमाल ने जैसे ही तान्या के बारे में पूछा, अरमान ने एकदम गंभीर होते हुए कहा कि तान्या की ‘राजू-काजू’ वाली कहानी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई.
उनके मुताबिक,“तान्या ने एक ऐसी स्टोरी सुनाई, जिससे वो ‘एंटी-अरमान’ इमेज बनाना चाहती थीं… ये गलत था.” अरमान ने साफ-साफ कहा कि तान्या से दूरी बनाना ही बेहतर है.इसपर अमाल ने माना कि शुरुआत से ही उन्हें तान्या की बातों पर भरोसा नहीं था. जीशान खान ने भी जाते-जाते यही चेतावनी दी थी कि तान्या सबसे बड़ी ‘फ्लिपर’ है.
Arman is so happy n supportive of Amaal coming in #BB19 after seeing the show !
— TINCHI (@AartiM18) November 19, 2025
He is saying the show has done so good for him that people are saying ‘AAP Amaal ke brother ho na ‘😅
Ulta ho Gaya bro 😎😛
JAB ARMAAN MET AMAAL#AmmalMalik #BiggBoss19 pic.twitter.com/jPM5p0kr7r
नीलम गिरी को मिला 'गोल्डन-हार्टेड' टैग
अमाल ने भाई से नीलम गिरी को लेकर भी राय पूछी. इस पर अरमान ने खुलकर उनकी तारीफ की और कहा कि नीलम एक “गोल्डन हार्टेड लड़की” हैं.उन्होंने यह भी बताया कि भले ही तान्या ने पहले अमाल को डार्क फेज में मदद की हो, लेकिन उनका हालिया व्यवहार काफी बदल चुका है.
इस हफ्ते बेघर कौन होगा?
इस बार नॉमिनेशन लिस्ट काफी लंबी है.गौरव खन्ना, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, तान्या मित्तल और मालती चाहरघर से बाहर जाने की रेस में हैं.वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, खतरा सबसे ज्यादा अशनूर, कुनिका और मालती पर मंडरा रहा है. इनमें से एक या दो कंटेस्टेंट घर का हिस्सा नहीं रहेंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार में फिर एक बार 'नीतीशे कुमार', शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान तैयार; PM समेत कई VIP होंगे गवाह