NEET UG 2026 पर बड़ा अपडेट, 22 लाख छात्रों को फिर देना होगा एग्जाम; दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

NEET UG 2026 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. यह परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित हुई थी. परीक्षा के बाद जांच में सामने आया कि पेपर पहले ही लीक हो चुका था.

Big update on NEET UG 2026 22 lakh students will have to re-appear No need to re-register
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

NEET UG 2026 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. यह परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित हुई थी. परीक्षा के बाद जांच में सामने आया कि पेपर पहले ही लीक हो चुका था.

बताया जा रहा है कि लीक हुए पेपर में 180 में से 135 सवाल पूरी तरह मैच कर रहे थे. इतना ही नहीं, केमिस्ट्री के सभी 45 सवाल भी एक जैसे पाए गए. इसके बाद परीक्षा में गड़बड़ी को देखते हुए इसे रद्द करने का फैसला लिया गया.

22 लाख से ज्यादा छात्रों को फिर देना होगा एग्जाम

इस साल नीट यूजी परीक्षा में देशभर से करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. अब परीक्षा रद्द होने के बाद सभी छात्रों को दोबारा एग्जाम देना होगा. ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी फिर से शुरू करने की सलाह दी गई है.

दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

एनटीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. पहले से भरा गया फॉर्म ही मान्य रहेगा. यानी जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, वे उसी आवेदन के आधार पर दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

नई परीक्षा तारीख जल्द होगी जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी जल्द ही नई परीक्षा तारीख का ऐलान करेगी. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. छात्रों को दोबारा सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे.

मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

  • 011-40759000
  • 011-69227700

इसके अलावा छात्र [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं.

अब सीबीआई करेगी मामले की जांच

पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई को सौंप दी गई है. सीबीआई मामले की पूरी जांच करने के बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में बड़ा आतंकी हमला, भीषण धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत; कई घायल