Delhi Blast New Updates: दिल्ली धमाके में आतंकी उमर के रूट का हुआ बड़ा खुलासा

Big revelation about terrorist Omar route in Delhi blasts

Delhi Car Blast: लाल किले के पास हुए 10 नवंबर के कार ब्लास्ट ने राजधानी दिल्ली की नींद उड़ा दी थी. अब इस पूरे मामले की जांच में एक बड़ा सुराग हाथ लगा है. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को अब उस संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी की पूरी मूवमेंट ट्रेल मिल चुकी है, जिसने इस धमाके को अंजाम दिया था. जांच में सामने आया है कि उमर ने धमाके से पहले दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घंटों तक घूमते हुए अपनी लोकेशन लगातार बदली ताकि पुलिस की निगरानी से बच सके.