Uniform Civil Code पर बड़ी खबर! देशभर में मची सियासी हलचल

Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान, रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनी 7 सदस्यीय समिति छह महीने में यूसीसी पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

Bharat 24

Uniform Civil Code: महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में घोषणा की है कि राज्य सरकार ने यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. यह समिति समान नागरिक संहिता से जुड़े कानूनी, सामाजिक और प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करेगी और अगले छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार यूसीसी का अंतिम मसौदा तैयार करेगी और प्रयास रहेगा कि आगामी नागपुर शीतकालीन विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता से संबंधित विधेयक विधानसभा और विधान परिषद, दोनों सदनों में पेश किया जाए. सरकार का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में सभी संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों का पालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- PM Modi Australia Visit: पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा कितना अहम? किन मुद्दों पर हुई अहम बातचीत ?