Punjab News: पंजाब सरकार ने शिक्षकों की इस मांग को किया पूरा

Punjab News:  पंजाब सरकार ने शिक्षकों की इस मांग को किया पूरा

Punjab News

पंजाब स्थित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें की पंजाब सीएम ने शिक्षकों की काफी समयसे चलती आ रही मांगों को स्वीकार कर लिया है. बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने हर साल जून महीने में होने वाले सामान्य बदलाव इस बार नए शैक्षणिक सत्र से पहले शुरू करने की घोषणा की है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सामान्य तबादलों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है. इस पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक 12 मार्च से 19 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीटर पर इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि मान सरकार द्वारा शिक्षकों के साथ शिक्षकों की ट्रांसफर की मांग को मानते हुए जून में होने वाले ट्रांसफर इस बार मार्च महीने को शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए है. उन्होनें लिखा कि इसके लिए इच्छुक शिक्षक 12 से 19 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पंजाब सरकार ने की घोषणा

बता दें कि हर साल सत्र की शुरुआत होने के बाद ही जून माह में शिक्षकों व कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाता था. पंजाब सरकार ने इस फैसले को बदलते हुए इसी महीने तबादले की घोषणा की है. इस नए आदेश के तहत अब इच्छुक शिक्षक, कंप्यूटर संकाय और गैर-शिक्षण कर्मचारी 19 मार्च तक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़े: पंजाब के सरहदी इलाके में 17 करोड़ रुपये से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मंत्री ने रखी नींव