चंडीगढ़ : पाकिस्तान के सीमा क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ी घोषणा की है. आज कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा नरोट जैमल सिंह में लगभग 17 करोड़ रुपये के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव रखी.
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लाल चंद कटारूचक्क द्वारा यह पहला बड़े प्रोजेक्ट है जिसका उद्घाटन किया गया है, जो सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नरोट जैमल सिंह के लोगों को समर्पित किया गया है. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि आज का दिन उनके क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है और खासकर नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह में विकास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह को 16 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि भेंट की है.
यह भी पढे़ं : 'यह चुनाव के लिए BJP का प्रचार है और कुछ नहीं, हम लोगों के लिए लड़ेंगे', CAA लागू करने के खिलाफ ममता का आक्रोश
आधुनिक सीवरेज प्लांट बनेगा
उन्होंने कहा कि 16 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से बेहद आधुनिक तकनीक वाला सुंदर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा, जिसका आज उद्घाटन हो किया जा रहा है. इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से लोगों को कहा कि पंजाब सरकार उच्च स्तर पर विकास करके पंजाब को रंगला पंजाब बनाने जा रही है, जिसके चलते ऐसे अनेकों प्रोजेक्ट भोआ निर्वाचन क्षेत्र में लाए जाएंगे ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को बढ़ावा दिया जा सके.
उन्होंने नरोट जैमल सिंह के लोगों को बधाई दी और कहा कि यह पहली बार सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लाया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना पंजाब को रंगला बनाने का है जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वह प्रोजेक्ट उसका नतीजा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस क्षेत्र के पांच आम आदमी क्लीनिकों के अलावा गांव बमियाल की आईटीआई को 41 लाख रुपये दिए गए थे.
वहीं इससे पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरोट जैमल सिंह को भी अपग्रेड किया गया था और आज सीमावर्ती क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लागू होने जा रहा है. इस परियोजना से इलाके को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन परिवारों को, जिन्हें इस आर्थिक तंगी के कारण अपने घर में शौचालय बनाने में असमर्थ हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जीवन बचाने के काम आएगा. इस मौके पर प्रशासन के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढे़ं : JNU में 4 साल बाद होंगे छात्रसंघ के चुनाव- स्टूडेंट्स ने लड़ी लंबी लड़ाई, प्रशासन को झुकाया