पहले ही विकेंड के वार में प्रणीत मोरे पर बरसे सलमान खान, मजाक करने पर लगा दी क्लास

रियलिटी टीवी की दुनिया में हलचल एक बार फिर तेज़ हो चुकी है. बिग बॉस सीजन 19 का पहला हफ्ता पूरा हो गया है और अब बारी है उस पल की जिसका इंतज़ार दर्शक पूरे हफ्ते करते हैं. वीकेंड का वार.

Big Boss 19 Weekend ka waar pranit more scolded by salman khan
Image Source: JIOHOTSTARREALITY

रियलिटी टीवी की दुनिया में हलचल एक बार फिर तेज़ हो चुकी है. बिग बॉस सीजन 19 का पहला हफ्ता पूरा हो गया है और अब बारी है उस पल की जिसका इंतज़ार दर्शक पूरे हफ्ते करते हैं. वीकेंड का वार. इस शनिवार, पहली बार सलमान खान घरवालों से सीधे रूबरू होंगे और इस हफ्ते के सभी उतार-चढ़ाव पर अपनी राय ज़रूर रखेंगे.


जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम प्रोमो में एक झलक ने सबका ध्यान खींचा है. वीडियो में सलमान खान जब मंच पर आते हैं, तो माहौल गंभीर हो जाता है. खासकर प्रणीत मोरे, जो स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया से जुड़े हैं, उन्हें सलमान की नाराज़गी झेलनी पड़ी. प्रोमो के अनुसार, सलमान ने उन्हें सख्त लहजे में फटकार लगाई है और वजह शायद वही पुराने जोक्स हैं जो प्रणीत ने कभी मंच पर सलमान को लेकर कहे थे. हालांकि, शो में क्या वाकई यही कारण है या कोई और बात, इसका खुलासा शनिवार की एपिसोड में ही होगा.

कुनिका बनीं पहली कैप्टन, घर में शुरू हुई दोस्ती और तकरार

इस हफ्ते की खास बात ये रही कि कुनिका सदानंद ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर की पहली कप्तान बनने का गौरव हासिल किया. उन्होंने टास्क में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को पीछे छोड़ते हुए ये टाइटल अपने नाम किया. एक हफ्ता बीतते-बीतते अब घरवाले एक-दूसरे को समझने लगे हैं. रिश्तों में मिठास के साथ-साथ हल्की-फुल्की तकरारें भी सामने आने लगी हैं, जो शो के आगे और भी दिलचस्प होने का इशारा दे रही हैं.

सलमान की मौजूदगी, वीकेंड एपिसोड की जान

हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान वीकेंड का वार में सिर्फ मेजबान नहीं, बल्कि एक न्यायाधीश की भूमिका में दिखाई देंगे. वो जहां सही को सराहेंगे, वहीं ग़लत को आइना दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे. प्रणीत के अलावा और कौन सलमान की नजर में आया है, और कौन तारीफें बटोरता है. ये जानने के लिए दर्शकों को आज का एपिसोड मिस नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: पहले कैप्टेंसी टास्क में दिखा जबरदस्त ड्रामा, कुनिका बनीं घर की पहली कप्तान