वीकेंड के वार पर तान्या मित्तल पर बरसेंगे सलमान खान, पूछेंगे ये सवाल

'बिग बॉस 19' के इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घर के कुछ सदस्यों की सराहना की तो कुछ से कड़े सवाल भी किए. सबसे पहले उन्होंने तान्या मित्तल से मालती चहर को लेकर सवाल किया.

Big Boss 19 Weekend ka var salman khan will scold tanya mittal
Image Source: Social Media

'बिग बॉस 19' के इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घर के कुछ सदस्यों की सराहना की तो कुछ से कड़े सवाल भी किए. सबसे पहले उन्होंने तान्या मित्तल से मालती चहर को लेकर सवाल किया. सलमान ने तान्या से पूछा कि मालती के घर में आते ही वह इनसिक्योर क्यों हो गईं और क्यों उन्होंने अपना गेम बदल दिया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि तान्या ने अपने करीबी दोस्तों से दूरी क्यों बना ली. तान्या के बदले रवैये को लेकर सलमान ने उन्हें आत्ममंथन करने की सलाह दी.

एपिसोड में नेहल चुदासमा को भी सलमान की नाराजगी का सामना करना पड़ा. हाल ही में नेहल ने फरहाना भट्ट को बसीर अली से दूर रहने की सलाह देते हुए उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे. सलमान ने इस टिप्पणी को गलत ठहराया और कहा कि किसी भी कंटेस्टेंट पर इस तरह की बात कहना शो के माहौल को खराब करता है. सलमान के तीखे तेवरों ने यह साफ कर दिया कि व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर घर में अब सख्त रुख अपनाया जाएगा.

मृदुल, गौरव, अभिषेक और फरहाना को मिली तारीफ

इस वीकेंड का वार सिर्फ फटकारों से भरा नहीं था, बल्कि कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान की तरफ से तारीफ भी मिली. मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना को खुद के लिए मजबूती से खड़े होने के लिए सराहा गया. फरहाना और शहबाज के द्वारा घर में लाया गया एंटरटेनमेंट भी सलमान को पसंद आया. इसके अलावा अभिषेक बजाज को किचन की जिम्मेदारी संभालने और वहां पॉजिटिव माहौल बनाए रखने के लिए खासतौर पर शाबाशी दी गई.

मालती चहर को लेकर हुआ खास टास्क

मालती चहर को लेकर एक खास टास्क ‘ग्रीन फ्लैग बनाम रेड फ्लैग’ भी इस एपिसोड का हिस्सा रहा. इस टास्क में घरवालों को यह तय करना था कि वे मालती के साथ हैं या नहीं. अशनूर कौर, शहबाज, अमाल मलिक, अभिषेक बजाज, जीशन कादरी और प्रणित मोरे ने उन्हें ग्रीन फ्लैग दिखाते हुए समर्थन दिया, जबकि अन्य सदस्यों ने रेड फ्लैग उठाकर अपनी असहमति जताई. यह टास्क घर के अंदर नए समीकरण बनाने और कुछ रिश्तों को फिर से परिभाषित करने का संकेत देता है.

वीकेंड का वार लाया गेम में नई हलचल

इस हफ्ते का वीकेंड का वार न सिर्फ मनोरंजक रहा बल्कि कंटेस्टेंट्स के लिए एक चेतावनी और प्रेरणा का स्रोत भी बना. सलमान खान की बातचीत और उनके तीखे सवालों ने यह साफ कर दिया कि अब गेम में गंभीरता से सोचने और सही दिशा में आगे बढ़ने का समय आ गया है. घर के अंदर की बदलती रणनीतियां और समीकरण आने वाले हफ्तों में शो को और दिलचस्प बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में जमकर मचा घमासान, सबसे झगड़ालू कंटेस्टेंट्स बना कप्तान