टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' हर बीतते दिन के साथ और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. इस सीजन की अनोखी थीम 'इस बार चलेगी घरवालों की सरकार' ने दर्शकों को शो से जोड़कर रखा है. सलमान खान की दमदार होस्टिंग, कंटेस्टेंट्स के तीखे झगड़े, अनोखे टास्क और भावनात्मक पलों ने शो को फिर से TRP की रेस में टॉप पर पहुंचा दिया है.
हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में ‘टेडी टास्क’ ने घर के अंदर तनाव का माहौल बना दिया. यह रेशन टास्क घरवालों के लिए एक तरह की अग्निपरीक्षा साबित हुआ. टास्क के तहत सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़े टेडी बियर को बिना ज़मीन पर गिराए, बारी-बारी से एक-दूसरे को सौंपना था. जैसे ही टेडी ज़मीन पर गिरता, रेशन में कटौती तय थी. इस टास्क की जिम्मेदारी कंट्रोलर के रूप में नेहल चुडासमा को दी गई थी. टास्क की शुरुआत में सब कुछ सुचारु रूप से चला, लेकिन जैसे ही बारी आई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर की, माहौल पूरी तरह से बदल गया. टेडी उनके हाथ से फिसलकर ज़मीन पर गिर गया और इसी के साथ पूरे घर में भूचाल आ गया.
मालती की गलती, घरवालों की नाराज़गी
टेडी के गिरते ही बसीर अली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने मालती पर चीखते हुए कहा कि उनके कारण पूरे हफ्ते भूखा रहना पड़ेगा. नेहल ने भी टास्क को गंभीरता से न लेने के लिए मालती को आड़े हाथों लिया. मृदुल तिवारी ने तो मालती की परफॉर्मेंस को अब तक की सबसे खराब बताया. यह बहस इतनी बढ़ गई कि घर दो गुटों में बंट गया – एक पक्ष जिसने मालती को माफ करने की बात कही, और दूसरा जो सजा की मांग पर अड़ गया.
Wait, what?! 😱
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 13, 2025
Ab kya hoga Bigg Boss ka faisla?
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#Vaseline #AppyFizz @danubeproperty @CitroenIndia @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan @BiggBoss @iamgauravkhanna… pic.twitter.com/EvpS68aDUA
वीकेंड का वार बना रिश्तों की परीक्षा
बीते वीकेंड एपिसोड में 'चमचागिरी टास्क' ने घरवालों के रिश्तों की असलियत उजागर कर दी. कंटेस्टेंट्स को यह तय करना था कि किसका झुकाव किसके प्रति सबसे ज्यादा है. टास्क के दौरान कुनिका ने नीलम को तान्या की 'चमची' कह दिया, जिससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. इसके बाद शहबाज ने फरहाना को 'नेहल की चमची' बताकर दोस्ती की लकीरें ही मिटा दीं. फरहाना, जो उन्हें भाई मानती थीं, इस टिप्पणी से आहत होकर भड़क उठीं और 13 अक्टूबर के एपिसोड में दोनों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. नीलम ने भी इस बहस में खुलकर फरहाना की क्लास लगाई.
कंटेंट और कंट्रोवर्सी से भरपूर
'बिग बॉस 19' का मौजूदा दौर विवादों और भावनाओं का अनोखा संगम बन गया है. हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और हर टास्क में बढ़ता तनाव दर्शकों को बांधे रखे हुए है. अब देखना यह होगा कि आने वाले हफ्तों में कौन कंट्रोल में रहता है और किसकी किस्मत बिग बॉस के घर में चमकती है.
यह भी पढ़ें: 'सवाल मत पूछो सिर्फ रूल समझाओ...', KBC जूनियर में कंटेस्टेंट को ले डूबा ओवर कॉन्फिडेंस; भड़क उठे दर्शक