घर से निकले और खोलने लगे अमाल मलिक की पोल, पर्सनल चैट कर दी रिवील!

टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब सुर्खियों में है. शो में जहां एक ओर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है, वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच की तनातनी भी लोगों की दिलचस्पी बनाए हुए है.

Big Boss 19 Awez Darbaar Reveals secret about amaal malik
Image Source: Social Media

टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब सुर्खियों में है. शो में जहां एक ओर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है, वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच की तनातनी भी लोगों की दिलचस्पी बनाए हुए है. हाल ही में घर से बाहर हुए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार ने शो के एक अन्य प्रतियोगी और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

शो में अमाल ने आवेज को लेकर कई टिप्पणियां की थीं, जिनमें उनके काम और सोशल मीडिया फॉलोइंग को लेकर सवाल खड़े किए गए थे. अब घर से बाहर निकलते ही आवेज ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मामले पर सफाई दी है और अमाल संग अपनी इंस्टाग्राम चैट भी सार्वजनिक की है.

“खुद मेरे पास काम लेकर आए थे अमाल” 

एक हालिया इंटरव्यू में जब आवेज से पूछा गया कि अमाल ने आपकी 30 मिलियन फॉलोइंग को फेक बताया था, इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? तो आवेज ने कहा इसका जवाब तो मैं डीएम दिखाकर दे सकता हूं. अमाल भाई ने खुद सबसे पहले मुझे मैसेज किया था. जब मैंने एक वीडियो बनाया था जो बहुत वायरल हुआ, तब उन्होंने कहा कि चलो हम भी ऐसा कुछ बनाते हैं, वायरल जाएगा. मैंने भी हामी भर दी थी.आवेज ने यह भी बताया कि उन्होंने अमाल के मैसेज का सालभर कोई जवाब नहीं दिया क्योंकि वह डीएम ज़्यादा चेक नहीं करते. उन्होंने कहा कि जब एक दिन अमाल ने उन्हें इंस्टा स्टोरी में मेंशन किया और उनके मैनेजर की ओर से भी एक प्रोजेक्ट का ऑफर आया, तभी उन्होंने पुराने मैसेज देखे.

मैंने लिखा – कभी भी भाई

आवेज के मुताबिक, जब उन्होंने अमाल के मैसेज पढ़े, तो जवाब में बस इतना लिखा, “कभी भी भाई”. उन्होंने कैमरे के सामने अपने और अमाल के बीच हुई पूरी चैट भी दिखाई, जिससे साफ हो गया कि पहली बातचीत की पहल अमाल मलिक ने ही की थी.

विवादों से घिरा शो, बाहर भी जारी है बवाल

'बिग बॉस 19' अपने हर सीज़न की तरह इस बार भी विवादों से भरा नजर आ रहा है. कंटेस्टेंट्स के आपसी झगड़े, आरोप-प्रत्यारोप और निजी जीवन को लेकर खुलासे लगातार दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए हैं. अब देखना यह होगा कि आवेज की इन बातों पर अमाल मलिक क्या प्रतिक्रिया देते हैं और शो में आने वाले एपिसोड्स में यह विवाद किस दिशा में जाता है.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा को कोर्ट से नहीं मिली राहत, विदेश यात्रा को लेकर मांगी थी इजाजत