Anmol Bishnoi Arrested By NIA: देश की सुरक्षा एजेंसियों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मंगलवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और फरार अपराधी अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया. अमेरिका से डिपोर्ट होते ही भारतीय एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर उसे दबोच लिया. 2022 से फरार चल रहा अनमोल, NIA की जांच में पकड़ा गया 19वां आरोपी है.
NIA की मार्च 2023 की चार्जशीट में यह साफ़ सामने आया था कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में सहयोग कर रहा था. एजेंसी की जांच के अनुसार, वह विदेश में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए टेरर सिंडिकेट संचालित कर रहा था, जिसमें शरण देना, पैसों का इंतज़ाम करना, लॉजिस्टिक सपोर्ट जुटाना और भारत में धमकी व वसूली जैसे काम शामिल थे.
National Investigation Agency (NIA) arrests the brother and close aide of dreaded gangster Lawrence Bishnoi, Anmol Bishnoi, on his deportation from the US to India.
— ANI (@ANI) November 19, 2025
(Source: NIA) pic.twitter.com/kyhlkrgu0a
अमेरिका से एक साथ 200 भारतीय डिपोर्ट, विमान में थे 3 मोस्ट वांटेड
सूत्रों के अनुसार, जिस विमान से अनमोल भारत लाया गया, उसी में उसके साथ करीब 200 और भारतीयों को भी अमेरिका ने डिपोर्ट किया. इन यात्रियों में पंजाब के दो अन्य मोस्ट वांटेड आरोपी भी मौजूद थे.
अनमोल की अमेरिका में गिरफ्तारी 2024 में हुई थी. बताया जाता है कि वह लंबे समय से कनाडा में ठिकाना बनाकर भारत में अपराधों को रिमोट कंट्रोल कर रहा था. कनाडा और अमेरिका के बीच लगातार मूवमेंट के दौरान ही वह अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया.
NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम
अनमोल बिश्नोई पर NIA ने बाकायदा 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल किया था. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सलमान खान के घर फायरिंग केस और सिद्धू मूसेवाला मर्डर में भूमिका निभाने के आरोपों ने उसे लगातार सुर्खियों में बनाए रखा.
यही वजह थी कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले दो वर्षों में ऑपरेशन तेज कर दिया था. और अब, लम्बे इंतज़ार के बाद, आखिरकार अनमोल बिश्नोई भारत की जांच एजेंसियों की गिरफ्त में है. NIA अब भी केस RC 39/2022/NIA/DLI की जांच आगे बढ़ा रही है, जिसका लक्ष्य आतंकियों, गैंगस्टरों और हथियार तस्करों की पूरे नेटवर्क को खत्म करना है.
यह भी पढ़ें- सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में ऐशवर्या राय ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा