बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा, सम्राट सरकार उठाने जा रही ये कदम; मिलेगी सरकारी नौकरी

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है. खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार ने सभी विभागों और सरकारी कार्यालयों से रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी मांगी है.

Big announcement for the talented players of Bihar Samrat government is going to take these steps
Image Source: Social Media

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है. खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार ने सभी विभागों और सरकारी कार्यालयों से रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी मांगी है. माना जा रहा है कि इस कदम से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर मिलने का रास्ता जल्द साफ हो सकता है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार वर्ष 2026 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी बहाली का विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों का ब्योरा जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है. सरकार चाहती है कि सभी विभाग समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो.

खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकार की इस पहल का सबसे बड़ा फायदा उन खिलाड़ियों को मिलेगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है. लंबे समय से खिलाड़ी सरकारी नौकरी में आरक्षण और सीधी नियुक्ति की मांग कर रहे थे. अब सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार, संबंधित विभागों से कहा गया है कि वे अपने यहां उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी जल्द उपलब्ध कराएं. इसमें अलग-अलग वेतनमान और ग्रेड-पे वाले पद शामिल होंगे. इसके आधार पर आगे नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा.

नई नियमावली के तहत होगी नियुक्ति

यह पूरी प्रक्रिया बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2025 के तहत संचालित की जाएगी. सरकार ने नियमों में संशोधन के बाद खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में अधिक अवसर देने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

नई व्यवस्था के तहत विभिन्न विभागों में उपलब्ध पदों पर योग्य खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी.

विभागों को भेजे गए निर्देश

सरकारी स्तर पर जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि सभी विभाग अपने यहां मौजूद रिक्त पदों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएं. इसमें पदों की संख्या, वेतन स्तर और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी. बताया जा रहा है कि सरकार इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर भर्ती का विज्ञापन जारी करना चाहती है. इसलिए विभागों को समयसीमा के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

खिलाड़ियों में बढ़ी उम्मीद

सरकार के इस कदम के बाद राज्य के खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल है. कई खिलाड़ी लंबे समय से सरकारी नौकरी के अवसर का इंतजार कर रहे थे. अब सीधी बहाली प्रक्रिया शुरू होने की खबर से उन्हें नई उम्मीद मिली है.

ये भी पढ़ें- Sasaram Train Fire: सासाराम प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में लगी भयंकर आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी