Bhooth Bangla Box Office Collection Wednesday: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और यह अब दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से 'धुरंधर 2' के दबदबे को खत्म कर दिया है और फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी की केटेगरी में अच्छा प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने छठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की.
'भूत बंगला' की कमाई
'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि इसका पेड प्रीमियर एक दिन पहले हुआ था. फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी है. यहां तक कि वीकडेज़ में भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही. हालांकि, बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सा गिरावट आई.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 78.06 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ और मंगलवार को 8 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने प्रीमियर से 3.75 करोड़, पहले दिन 12.25 करोड़, शनिवार को 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ की कमाई की थी.
'ओ रोमियो' को पीछे छोड़ने की ओर
फिल्म 'भूत बंगला' शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात देने के करीब पहुंच चुकी है. उम्मीद है कि गुरुवार तक यह फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी और भारत में 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. फिल्म का अनुमानित बजट 120 करोड़ रुपये है, और दूसरे वीकेंड तक यह मुनाफे में आ सकती है.
2026 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में
धुरंधर 2: 1141 करोड़
बॉर्डर 2: 362.76 करोड़
ओ रोमियो: 83.35 करोड़
भूत बंगला: 78.06 करोड़ (6 दिन)
मर्दानी 3: 52.99 करोड़
द केरल स्टोरी 2: 52.25 करोड़
इक्कीस: 36.25 करोड़
अस्सी: 11.42 करोड़
दो दीवाने शहर में: 7.98 करोड़
तू या मैं: 7.2 करोड़
क्या 'भूत बंगला' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी?
'भूत बंगला' ने रिलीज के 6 दिनों में काफी अच्छी कमाई की है और अब इसका टारगेट 100 करोड़ क्लब में शामिल होना है. फिल्म का कलेक्शन अब 78.06 करोड़ रुपये है, और इसे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए 22 करोड़ और कमाने की जरूरत है.
उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में यह फिल्म यह आंकड़ा पार कर लेगी. अगर ऐसा होता है, तो यह 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बन जाएगी. बॉक्स ऑफिस पर सभी की निगाहें अब 'भूत बंगला' पर हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है.
ये भी पढ़ें- OTT पर मिस न करें ये कोरियन ड्रामा, 'मिस्टर प्लैंकटन' से 'द लवर' तक.. देखें ये धांसू फिल्में और सीरीज