Top Korean Dramas: कोरियन ड्रामा (के-ड्रामा) का असर दुनियाभर में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. इन ड्रामाओं की खासियत उनका बेहतरीन स्टोरीटेलिंग, आकर्षक किरदार और रोमांचक प्लॉट्स हैं. चाहे प्यार हो, पैशन हो या फिर दिलचस्प तकरार, कोरियन ड्रामों में हर तत्व को इतने अच्छे से पेश किया जाता है कि एक बार शुरू करने के बाद आप खुद को स्क्रीन से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. अगर आप भी के-ड्रामा के फैन हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन ड्रामे, जिन्हें आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए.
मिस्टर प्लैंकटन (2024)
यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो अपने आखिरी दिनों में अपनी एक्स-वाइफ के साथ बचे हुए पल एन्जॉय करने की कोशिश करता है. इस दौरान वह अपने असली पिता को ढूंढने की यात्रा पर निकलता है. एक इमोशनल और दिल छूने वाली कहानी, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं और इस शानदार ड्रामा में इमोशन और रोमांस का बेहतरीन मेल देख सकते हैं.
बिजनेस प्रपोजल (2022)
यह कोरियन ड्रामा एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी दोस्त की ब्लाइंड डेट पर जाती है, ताकि वह रिश्ता टूट जाए. लेकिन यह जानकर कि वह लड़का उसका बॉस निकलता है, कहानी ट्विस्ट लेती है. प्यार और कॉमेडी से भरी इस सीरीज को देखना बेहद मजेदार है. इस ड्रामे को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
द लवर (2015)
चार अलग-अलग कपल्स की जिंदगियों पर आधारित यह ड्रामा एक बिल्डिंग में रहने वाले किरदारों की कहानी है. हर रिश्ता अपनी समस्याओं और सच्चाइयों के साथ पेश किया गया है, जो बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. इस सीरीज में प्यार, दिलचस्प मोड़ और रोमांस का जबरदस्त मिश्रण है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
किस सिक्स्थ सेंस (2022)
इस ड्रामा में एक लड़की को जब किसी लड़के को किस करने पर भविष्य के दृश्य दिखने लगते हैं, तो कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है. जब वह गलती से अपने बॉस को किस कर बैठती है, तो इसके बाद जो कुछ होता है वह पूरी तरह से मजेदार और अनपेक्षित होता है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, और यह एक शानदार फैंटेसी रोमांस है.
लव टू हेट यू (2023)
यह ड्रामा वकील और अभिनेता की कहानी है, जो किसी भी रिश्ते से दूर रहना चाहते हैं. हालांकि, शुरुआत में दोनों के बीच तकरार होती है, लेकिन धीरे-धीरे उनका घृणा प्रेम में बदलने लगता है. यह सीरीज आपको प्यार और नफरत के बीच के उस रोमांचक सफर पर ले जाती है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
मेल्टिंग मी सॉफ्टली (2019)
कहानी में दो लोग एक एक्सपेरिमेंट के दौरान फ्रीज हो जाते हैं और 20 साल बाद जागते हैं. अब उन्हें अपनी बॉडी का तापमान कंट्रोल करना होता है. इस अनोखे और रोमांटिक सेटअप में छोटे-छोटे पल भी बहुत खास और इमोशनल हो जाते हैं. यह सीरीज आपको अमेजन प्राइम पर मिलेगी, जो एक बेहतरीन रोमांटिक फैंटेसी है.
वेन लाइफ गिव्स यू टैन्जरीन (2025)
यह ड्रामा जिंदगी के उतार-चढ़ाव और रिश्तों की सादगी को बयां करता है. कहानी में प्यार, संघर्ष और सपनों के बीच इमोशंस को बेहद नैचुरल तरीके से दर्शाया गया है. यह कोरियन ड्रामा दर्शकों को गहरे भावनात्मक स्तर पर जोड़ता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं और इसका हर पल आपको दिल से जुड़ा हुआ महसूस कराएगा.
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने इस देश में मचाई धूम, शाहरुख खान की 'पठान' को पछाड़ा, बनी नंबर 1 फिल्म