8 साल बाद, क्या तारक मेहता में वापसी करेंगे भव्या गांधी? खुद एक्टर ने दी ये जानकारी

टीवी का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लाखों दर्शकों की रोजमर्रा की हंसी का हिस्सा रहा है. इस शो ने न सिर्फ कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई, बल्कि कुछ चेहरों को हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बसाया. 

Bhavya Gandhi Come Back in Taarak Mehta after 8 Years
Image Source: Social Media

टीवी का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लाखों दर्शकों की रोजमर्रा की हंसी का हिस्सा रहा है. इस शो ने न सिर्फ कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई, बल्कि कुछ चेहरों को हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बसाया. 

इन्हीं में से एक नाम है भव्या गांधी, जिन्होंने मासूम और शरारती टप्पू के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि, साल 2017 में जब भव्या ने शो को अलविदा कहा, तो हर कोई हैरान रह गया था. अब, करीब सात साल बाद, भव्या गांधी ने पहली बार खुलकर बात की है कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा, और क्या वो दोबारा ‘गोकुलधाम सोसायटी’ में लौटने वाले हैं.

पैसों के लिए शो नहीं छोड़ा

भव्या गांधी ने 2008 में सिर्फ 11 साल की उम्र में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से अपना टीवी डेब्यू किया था. उन्होंने लगभग सात साल तक टप्पू के किरदार को निभाया और फिर अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया. उस वक्त ऐसी कई रिपोर्ट्स आईं कि उन्होंने पैसे की वजह से शो छोड़ा, क्योंकि वह हर एपिसोड के ₹10,000 चार्ज कर रहे थे. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भव्या ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा,मैंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया. और ना ही मैंने पैसों की वजह से शो छोड़ा था. उस वक्त मैं छोटा था, इसलिए मुझे नहीं पता कि मुझे शो के लिए कितनी फीस मिलती थी. सारे फाइनेंशियल काम मेरे मम्मी-पापा संभालते थे. आज तक मैंने उनसे ये सवाल भी नहीं पूछा.भव्या के इस बयान से यह साफ हो गया कि उनके शो छोड़ने के पीछे आर्थिक वजह नहीं थी, बल्कि उनके करियर और ग्रोथ से जुड़ी कुछ निजी सोच थी.

गुजराती सिनेमा में चमक रही है भव्या की नई पहचान

‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद भव्या गांधी ने अपने करियर का रुख गुजराती फिल्मों की ओर किया. वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे अपनी एक नई पहचान बनाई. टीवी से दूर होने के बावजूद, उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. वो अब न सिर्फ एक परिपक्व एक्टर के रूप में उभरे हैं, बल्कि अपनी एक्टिंग रेंज से साबित किया है कि टप्पू उनका अंत नहीं, बल्कि एक शानदार शुरुआत थी.

शो में वापसी पर बोले भव्या? 

जब भव्या से पूछा गया कि क्या वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दोबारा लौटना चाहेंगे, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, हां, क्यों नहीं! अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर वापस जाना चाहूंगा. शायद मुझे मेरी जिंदगी का एक क्लोजर वहीं मिलेगा.भव्या ने यह भी कहा कि असित कुमार मोदी (शो के निर्माता) ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने सबसे पहले उनके टैलेंट को पहचाना था. उन्होंने कहा कि वह आज जो भी हैं, उसमें असित मोदी का बड़ा योगदान है.

टप्पू के बाद बदले कई चेहरे

भव्या के शो छोड़ने के बाद राज अनादकट ने टप्पू का रोल निभाया. उन्होंने भी इस किरदार को लोकप्रिय बनाया, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने भी शो से विदाई ले ली. फिलहाल, नितेश भुलानी इस किरदार को निभा रहे हैं. अब भव्या के हालिया बयान के बाद फैंस के बीच उत्साह का माहौल है. सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या भव्या की वापसी वास्तव में होने वाली है? कई दर्शक तो ये कह रहे हैं कि “असली टप्पू तो भव्या ही हैं.”

भावनाओं से भरा शो, यादों से जुड़ी पहचान

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि भारतीय दर्शकों के लिए एक भावनात्मक सफर है. हर किरदार, चाहे वो जेठालाल हों या दया, बबीता जी हों या टप्पू – सभी ने लोगों के घरों में खुशियां भरी हैं.भव्या गांधी की वापसी की संभावना ने फैंस के दिलों में एक बार फिर उम्मीद जगा दी है कि शायद वो अपने पुराने टप्पू सेना लीडर को फिर से टीवी पर देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: रितेश था मेरा भाड़े का पति, तीन करोड़ में हुआ था सौदा, राखी सावंत ने किया खुलासा