डिलीवरी के बाद फूट-फूटकर रोने लगी Bharti Singh, कहा- मुझे इतना रोना आ रहा है

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं. बेटे के जन्म के बाद घर में खुशियों का माहौल है, लेकिन इस बीच भारती एक अलग ही भावनात्मक दौर से गुजर रही हैं.

Bharti Singh Cries After delivery harsh limbachiya handles video viral
Image Source: Social Media

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं. बेटे के जन्म के बाद घर में खुशियों का माहौल है, लेकिन इस बीच भारती एक अलग ही भावनात्मक दौर से गुजर रही हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए बताया कि डिलीवरी के बाद वह खुद को मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रही हैं और बार-बार रोने लगती हैं.

भारती ने खुलकर स्वीकार किया कि वह पोस्टपार्टम इमोशनल इफेक्ट का सामना कर रही हैं, जो उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है. इस पूरे दौर में पति हर्ष लिंबाचिया का साथ और समझदारी लोगों का दिल जीत रही है.

बेटे के जन्म के बाद बदला भावनात्मक मिजाज

व्लॉग में भारती ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उन्हें खुद नहीं समझ आ रहा कि आखिर वह क्यों रो रही हैं. बिना किसी वजह आंखों से आंसू निकल आते हैं. उन्होंने कहा कि घर में किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है. काम के लिए लोग हैं, मदद के लिए स्टाफ है, फिर भी मन भारी-सा लग रहा है. भारती ने बताया कि पहली बार मां बनने के दौरान उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ था, लेकिन इस बार हालात अलग हैं.

भावनाओं पर नहीं रहा कंट्रोल, कैमरे पर छलके आंसू

अपनी बात कहते-कहते भारती अचानक भावुक हो जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं. वह कहती हैं कि भगवान ने उन्हें इतनी सारी खुशियां दी हैं, फिर भी मन बेचैन क्यों है, यह उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा. भारती ने पोस्टपार्टम इफेक्ट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह दौर क्यों आता है और इंसान को इतना भावुक क्यों बना देता है.

हर्ष लिंबाचिया ने यूं बढ़ाया हौसला

जब हर्ष घर लौटे और भारती की हालत देखी तो वह तुरंत उनके पास पहुंचे. भारती ने उनसे कहा कि वह अब पहले की तरह बाहर ट्रैवल नहीं कर पा रही हैं और यह बात उन्हें परेशान कर रही है. हर्ष ने बिना कुछ कहे भारती को गले लगा लिया, उन्हें भरोसा दिलाया और हल्के-फुल्के मजाक कर उनका मूड बेहतर करने की कोशिश की. इस पल ने साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में एक समझदार साथी कितना जरूरी होता है.

सोशल मीडिया पर हर्ष की जमकर तारीफ

हर्ष का यह सपोर्ट देखकर फैंस भावुक हो गए. सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि ऐसा प्यार करने वाला पति बहुत कम लोगों को मिलता है, तो किसी ने हर्ष को “बेस्ट हसबैंड” कहा. कई यूजर्स ने भारती और हर्ष को रियल लाइफ “कपल गोल्स” भी बताया.

कैसे शुरू हुई भारती और हर्ष की लव स्टोरी

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मुलाकात टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के दौरान हुई थी. जहां भारती बतौर परफॉर्मर थीं, वहीं हर्ष शो के राइटर थे. दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. करीब 9 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 3 दिसंबर 2017 को शादी कर ली. 3 अप्रैल 2022 को कपल ने अपने पहले बेटे गोला का स्वागत किया था और अब दूसरी बार माता-पिता बनकर दोनों की जिंदगी में एक नई खुशी जुड़ गई है.

यह भी पढ़ें: BO: 25 दिन में धुरंधर ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड्स, करोड़ों में पार किया इतना आंकड़़ा