BO: 25 दिन में धुरंधर ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड्स, करोड़ों में पार किया इतना आंकड़़ा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस से सजी यह फिल्म रिलीज के एक महीने के करीब पहुंचने के बावजूद कमाई के मामले में थमती नजर नहीं आ रही है.

Dhurandhar BO Day 25 Worldwide Collection break records
Image Source: Social Media

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस से सजी यह फिल्म रिलीज के एक महीने के करीब पहुंचने के बावजूद कमाई के मामले में थमती नजर नहीं आ रही है. शुरुआती तीन हफ्तों तक रिकॉर्डतोड़ बिजनेस करने के बाद चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार कायम रखी है और अब यह कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के आंकड़ों को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ चुकी है.


विदेशी बाजारों में भी ‘धुरंधर’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. खासतौर पर क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिला, जिसके चलते ओवरसीज मार्केट में इसने 26.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर डाली. इन आंकड़ों के साथ फिल्म का 25 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1081 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. मौजूदा रुझानों को देखते हुए साफ है कि यह फिल्म बहुत जल्द 1100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है.

अब ‘जवान’ के रिकॉर्ड पर नजर

चौथे वीकेंड में ‘धुरंधर’ ने कमाई के मामले में ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘पठान’ को पीछे छोड़ते हुए ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में सातवां स्थान हासिल कर लिया था. अब फिल्म का अगला लक्ष्य शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ है. साल 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने दुनिया भर में 1160 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जिस रफ्तार से ‘धुरंधर’ आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह रिकॉर्ड शुक्रवार या शनिवार तक टूट सकता है.

केजीएफ 2 और आरआरआर भी खतरे में

अगर फिल्म की कमाई इसी तरह बनी रहती है, तो पांचवें वीकेंड में यह तय होगा कि ‘धुरंधर’ KGF Chapter 2 (1215 करोड़) और RRR (1230 करोड़) जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म के पास ऐसा करने का पूरा दमखम है.

भारत में चौथे सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर’ की पकड़ मजबूत बनी हुई है. रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन करीब 10.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 701 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है, जो अब तक किसी भी हिंदी फिल्म का सबसे बड़ा नेट आंकड़ा माना जा रहा है.

ऑक्यूपेंसी के आंकड़े भी दे रहे हैं मजबूती का संकेत

सोमवार को ‘धुरंधर’ की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 21.39% रही. सुबह के शोज़ में जहां करीब 11.98% दर्शक पहुंचे, वहीं शाम के शोज़ में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 26.67% तक पहुंच गई, जो यह दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: सिनेमा लवर्स हो जाएं तैयार! इक्कीस से लेकर कर्मण्य तक.. न्यू ईयर पर आ रहीं ये 7 फिल्में, देखें लिस्ट