Bharat Taxi App Launch: आज से शुरू हुई भारत टैक्सी! Ola-Uber से 30% तक सस्ती कैब सेवा

Bharat Taxi App Launch Cab service cheaper than Ola-Uber

Bharat Taxi Launched: टैक्सी बुक करते समय बार-बार बदलते किराए और पीक ऑवर में मनमानी वसूली से परेशान यात्रियों के लिए नए साल पर सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आई है. 1 जनवरी 2026 से ‘भारत टैक्सी’ नाम का नया मोबाइल एप देशभर में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है. 

यह पहल सहकारिता मंत्रालय के तहत लाई गई है और इसकी जानकारी खुद गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में दी है.उनका कहना है कि यह प्लेटफॉर्म न केवल यात्रियों को राहत देगा, बल्कि टैक्सी और बाइक चालकों को निजी कंपनियों की निर्भरता से भी मुक्त करेगा.