कुर्बानी के लिए लाए बकरा.. पड़ोसी ने कर दिया ऐसा खेल, अब पीट रहे माथा, जानिए क्या है माजरा

मोहल्ला काजीपुरा निवासी हबीबउल्ला ने अपनी हैसियत के मुताबिक ₹18,500 में एक बकरा खरीदा था. पूरे परिवार ने उस बकरे की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बच्चों ने उसे नाम तक दे दिया था और मोहल्ले में लोग उसकी खूब चर्चा कर रहे थे. लेकिन 3 जून की रात जैसे ही परिवार सोया, अगले दिन की सुबह उनके लिए एक बुरी खबर लेकर आई.

before Bakrid a neighbor stole a goat in Bahraich
Image Source: Social Media

Bahraich News: त्योहार के कुछ दिन पहले ही घर में रौनक बढ़ जाती है. लोग तैयारियों में जुट जाते हैं, और बकरीद जैसे खास मौके पर तो बकरों की देखभाल भी परिवार का हिस्सा बन जाती है. लेकिन अगर त्योहार से ठीक पहले बकरा ही गायब हो जाए, तो सोचिए उस परिवार पर क्या बीतती होगी. ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में, जहां एक परिवार का बकरीद का जश्न एक झटके में मातम में बदल गया.

रात में चोरी हुआ बकरा

मोहल्ला काजीपुरा निवासी हबीबउल्ला ने अपनी हैसियत के मुताबिक ₹18,500 में एक बकरा खरीदा था. पूरे परिवार ने उस बकरे की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बच्चों ने उसे नाम तक दे दिया था और मोहल्ले में लोग उसकी खूब चर्चा कर रहे थे. लेकिन 3 जून की रात जैसे ही परिवार सोया, अगले दिन की सुबह उनके लिए एक बुरी खबर लेकर आई.

रात करीब 11:30 बजे, हबीबुल्ला के छोटे भाई की नींद खुली तो देखा कि दरवाजे से बकरा गायब है. पहले तो सोचा, कहीं पास ही घूमने चला गया होगा, लेकिन जब आसपास तलाश शुरू की गई, तो वह कहीं नहीं मिला.

CCTV से सामने आई सच्चाई

अगली सुबह, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. एक सर्राफा दुकान की फुटेज में जो नजर आया, उससे परिवार की आंखें खुली की खुली रह गईं. फुटेज में पड़ोस का ही एक युवक बकरा ले जाते दिखाई दे रहा था. जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने पूरी तरह इनकार कर दिया कि उसने बकरा चुराया है.

हालांकि, उसी वीडियो में एक राहगीर उस युवक को बकरे के साथ रोककर उससे कुछ पूछते दिखता है. जब परिवार ने उस व्यक्ति से संपर्क किया, तो उसने साफ कहा कि उसने आरोपी को बकरा ले जाते हुए देखा था.

पुलिस से लगाई गुहार

अब हबीबुल्ला ने इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है. उन्होंने बकरे की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, संदिग्ध युवक फिलहाल घर से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: डाइट में काजू-बादाम खाते हैं ये बकरे, बाजार में iPhone से भी महंगे बिक रहे, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान