श्रीलंका T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड तैयार, BCCI ने किया ऐलान, जानें कौन-कौन है शामिल

Team India Squad for Sri Lanka: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.

BCCI announces 15 member Team India for Sri Lanka T20 series
Image Source: Freepik

Team India Squad for Sri Lanka: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस सीरीज में टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान के रूप में टीम का साथ देंगी. यह सीरीज भारतीय महिला टीम के लिए बेहद खास होगी, क्योंकि यह 2025 ODI वर्ल्ड कप की शानदार जीत के बाद उनकी पहली शृंखला होगी.

टीम में हुए कुछ नए चेहरे शामिल

टी20 टीम में कुछ नई प्रतिभाओं को भी मौका मिला है. युवा और प्रतिभाशाली शेफाली वर्मा को एक बार फिर से इस प्रारूप में टीम में जगह मिली है. शेफाली ने 2025 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में प्रतिका रावल की जगह ली थी और डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म को साबित भी किया है.

इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी और 19 वर्षीय स्पिन गेंदबाज वैष्णवी शर्मा को पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है. दोनों ने अपनी मजबूत खेल कौशल से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है. खासकर वैष्णवी शर्मा ने सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए 11 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे.

टीम की संरचना और वापसी करने वाली खिलाड़ी

टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है, जैसे कि रेणुका ठाकुर, जिन्होंने अपनी सीनियर टीम में वापसी की है. वहीं, सयाली सटघरे, राधा यादव और शुचि उपाध्याय ने भी अपने अच्छे प्रदर्शन के आधार पर टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है. इन अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति टीम को मजबूती देती है.

श्रीलंका के खिलाफ 21 दिसंबर से सीरीज की शुरुआत 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन 21 दिसंबर से होगा. यह सीरीज भारतीय महिला टीम के लिए न केवल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी ताकत साबित करने का एक बड़ा मौका होगी, बल्कि उनके लिए अगले वर्ल्ड कप की तैयारियों का एक अहम हिस्सा भी साबित होगी. सीरीज 30 दिसंबर तक जारी रहेगी, जिसमें टीम इंडिया को अपनी हालिया वर्ल्ड कप जीत के बाद एक नई दिशा और ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरते हुए देखा जाएगा.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा

ये भी पढ़ें: IND vs SA: T20 विश्व कप से पहले तिलक वर्मा का बड़ा कारनामा, 34 पारियों में ये आकंड़ा किया पार