Bankipur Bypoll Result: Bankipur में Prashant Kishor की बढ़त बरकरार! 8वें राउंड के बाद भी सबसे आगे

Bankipur Bypoll Result:बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर ने शुरुआती रुझानों में मजबूत बढ़त बना ली है. आठवें राउंड के बाद पीके करीब 4556 वोटों से आगे चल रहे है.

Bharat 24

Bankipur Bypoll Result: विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच कई सीटों से शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं. बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं. आठवें राउंड की गिनती के बाद पीके करीब 4556 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, दतिया सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम ने बढ़त बना रखी है. छह राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार करीब 1786 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरी ओर माजलपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बांकीपुर सीट के रुझानों ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है. प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में जोरदार प्रचार अभियान चलाया था और पूरे चुनाव के दौरान वह आत्मविश्वास से भरे नजर आए. गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी को कोई सीट हासिल नहीं हुई थी और पार्टी को शून्य पर संतोष करना पड़ा था. ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव उनके लिए राजनीतिक साख और भविष्य की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Parliament Session: दोपहर 2 बजे से शुरू होगी सदन की कार्यवाही, पेश होंगे 2 अहम बिल