BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी विभिन्न शाखाओं में ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों का सपना बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो जाएगी, और इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल, 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको पूरी जानकारी देंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ खास शैक्षिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी. उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही स्नातकोत्तर डिग्री और मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी अनिवार्य है.
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदों के अनुसार 24, 27 और 31 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु 35, 40 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को तीन साल की छूट प्राप्त होगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य होगा. जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 175 रुपये रखा गया है.
BOB भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस राज्य में बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें तुरंत आवेदन