कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर हुई फायरिंग का रहस्य आखिरकार खुलने लगा है. इस हाई-प्रोफाइल हमले ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचाई थी, बल्कि जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया था. अब इसी मामले में बड़ा मोड़ आया है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस हमले के मुख्य आरोपी और शूटर बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है. सेखों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है, क्योंकि यह न सिर्फ घटना का अहम किरदार था, बल्कि कुख्यात गैंगस्टरों से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.
तफ्तीश में सामने आया है कि बंधु मान सिंह सेखों वही शूटर है जिसने कनाडा में स्थित कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर फायरिंग की थी. घटना को अंजाम देने के बाद वह तुरंत भारत लौट आया था, ताकि गिरफ्तारी से बच सके. हालांकि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की लगातार नजर और गुप्त सूचना के आधार पर उसे देश की राजधानी से ही धर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी से अब पूरे षड्यंत्र की कड़ियां खुलने की उम्मीद है.
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से गहरे रिश्ते
जांचकर्ताओं के अनुसार सेखों की गैंगस्टर दुनिया में गहरी पैठ थी. वह कुख्यात अपराधी गोल्डी बराड़ के बेहद करीब बताया जा रहा है. यही नहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड सदस्य गोल्डी ढिल्लन के साथ भी उसका संपर्क था. पुलिस का मानना है कि फायरिंग की घटना महज एक हमला नहीं बल्कि एक सोची-समझी गैंगस्टर साजिश थी, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. अब सेखों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खोलने की तैयारी में है.
The Delhi Police Crime Branch has arrested Bandhu Man Singh, a gangster, in connection with the conspiracy to fire at Kapil Sharma's restaurant in Canada. He is a prominent criminal of the Goldy Dhillon gang and has several criminal cases registered against him. A Chinese pistol… pic.twitter.com/6idFvdyp5r
— ANI (@ANI) November 28, 2025
गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
क्राइम ब्रांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सेखों की गिरफ्तारी इस केस का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है. इसका गोल्डी बराड़ से सीधा लिंक होने की वजह से पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कैफे पर फायरिंग का मकसद क्या था—एक धमकी, वसूली, या गैंगवार का हिस्सा? आने वाले दिनों में उससे पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ सकती हैं.
यह भी पढ़ें: 'हमले का प्लान बना रहे इमरान खान...' पाकिस्तानी सरकार का बड़ा आरोप, बताया क्यों नहीं मिलने दे रहे?