उत्तर प्रदेश के बांदा में स्थित विशेष अदालत ने नाबालिग बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामले में कड़ा निर्णय सुनाया है. अदालत ने रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा दी है. जांच एजेंसी सीबीआई ने 17 नवंबर 2020 को दोनों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान सामने आया कि वे नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें डार्क वेब के माध्यम से विदेशों में बेचते थे. अदालत में पेश सबूतों के आधार पर 33 नाबालिग लड़कों के साथ यौन शोषण और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप सिद्ध हुए.