Baghpat: यमुना नदी में फटी गैस पाइपलाइन, 35 फीट तक उछला पानी, मची अफरा-तफरी

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यमुना नदी के किनारे अचानक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की गैस पाइपलाइन फट गई.

Baghpat Gas pipeline explodes in Yamuna River supply halted
Image Source: Social Media

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यमुना नदी के किनारे अचानक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की गैस पाइपलाइन फट गई. धमाका इतना जोरदार था कि नदी का पानी करीब 30 से 35 फीट ऊपर तक उछल गया. अचानक उठे पानी के फव्वारे और धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए.

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना बागपत के काठा और मविकला गांव के पास हुई. पाइपलाइन दादरी और नोएडा से हरियाणा के पानीपत तक बिछी हुई है. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि भारी दबाव या किसी कठोर पत्थर की वजह से पाइपलाइन फटी होगी. धमाके के बाद कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.

पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एंबुलेंस भी तुरंत तैनात की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस ने लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी और कंपनी अधिकारियों को तुरंत पाइपलाइन बंद करने की जानकारी दी.

समय रहते टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि समय रहते गैस सप्लाई रोक दी गई. इससे किसी बड़े हादसे या जनहानि की आशंका टल गई. फिलहाल विशेषज्ञों की टीम पाइपलाइन की मरम्मत और तकनीकी जांच में जुटी हुई है.

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. हालांकि धमाके और पानी के ऊंचे फव्वारों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि पाइपलाइन फटने के तुरंत बाद सप्लाई बंद कर दी गई. वहीं, नदी से उठते पानी के फव्वारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई.  

ये भी पढ़ें: नोएडा का कैब ड्राइवर सोनू, क्यों बच्ची समेत कई लोगों की जान से कर रहा था खिलवाड़? स्पीड में दौड़ाई थी कार