UP News : फिर आजम-अबदुल्ला को 7 साल सजा कैसे? PAN Card बनवाने के मामले में दोषी करार

Azam-Abdullah sentenced to 7 years PAN Card Case

Azam Khan Conviction: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं. मध्य प्रदेश की एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में दोषी करार दिया है और उन्हें सात साल की सजा सुनाई है. यह फैसला सुनाए जाने से पहले आजम खान और उनके बेटे अदालत में उपस्थित हुए. इस मामले की सुनवाई के दौरान बीजेपी के विधायक आकाश सक्सेना भी कोर्ट पहुंचे.

यह मामला अब्दुल्ला आजम द्वारा दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाने से जुड़ा हुआ है. आरोप के अनुसार, अब्दुल्ला आजम के एक पैन कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 दर्ज है, जबकि दूसरे में 30 सितंबर 1990 लिखी गई है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान ने अपने बेटे के इस कृत्य में मदद की और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की. इसके बाद से यह मामला कोर्ट में लंबित था और हाल ही में फैसला सुनाया गया.