UP News : अभेद्य किले में बदली अयोध्या, ब्लैक कैट कमांडो और 30 हजार जवान तैनात

Ayodhya turned into an impenetrable fort soldiers deployed

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में होने वाले ऐतिहासिक धर्म ध्वज स्थापना समारोह के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को कड़े सुरक्षा कवच में ले लिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कुल 6970 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. ज़मीन से लेकर आसमान तक बहु-स्तरीय निगरानी रखने के लिए ATS, NSG स्नाइपर, एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर विशेषज्ञों और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम लगाए गए हैं.