बरेली/अयोध्या, न्यूज डेस्क: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. ऐसे में अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) ही नहीं पूरे देश में इसे लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है. अब बरेली की तीन तलाक पीड़िताएं (Triple Talwaq Victims) रामलला के वस्त्र बनाने में जुटी हैं. पोशाक तैयार करने के बाद ये महिलाएं इसे लेकर अयोध्या जाएंगी और वहां के महंत को सौपेंगी.
मेरा हक फाउंडेशन से जुड़ी मिहलाएं
यह सभी महिलाएं मेरा हक फाउंडेशन (Mera Haq Foundation) से जुड़ी हुई है. ये फाउंडेशन तीन तलाक पीड़िताओं की आवाज बनकर उनको न्याय दिलाने का काम करती है. गणतंत्र दिवस के बाद ये महिलाएं मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की अगुवाई में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगी. फरहत नकवी की देखरेख में ही रामलला के वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं.
जरी जरदोजी का विशेष काम
मेरा हक फाउंडेशन का कहना ही कि जब पूरी दुनिया रामलला के स्वागत के लिए जुट गई है तो वह कैसे पीछे रहे. इस ड्रेस को बनाने वाली महिलाएं कहती हैं कि उपने काम से समय निकालकर वह इस ड्रेस को तैयार करती है. इसमें ज्यादातर महिलाएं वो है जिन्हें जरी जादोजी का काम आता है और रामलला की ड्रेस में वह जरी जरदोजी का विशेष काम करेंगी. बता दें कि यह पहला मौका है जब रामलला के लिए तीन तलाक पीड़िताएं वस्त्र तैयार कर रही है.