अयोध्या राम मंदिर के नए CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने CEO पद के लिए आए करीब 5300 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है. इन सभी फाइनलिस्ट का 11 और 12 अगस्त को इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसके बाद नए CEO का चयन किया जाएगा.