22 फीट चौड़ी पताका, 11 फीट का दंड... राम मंदिर के शिखर पर कैसी होगी धर्म ध्वजा? सामने आई बड़ी जानकारी

Ayodhya News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन को लेकर राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने हाल ही में विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह को लेकर समिति की बैठक में विशेष चर्चा की जाएगी.

Ayodhya Ram Mandir 11 foot flag to be hoisted on November 25
Image Source: Social Media

Ayodhya News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन को लेकर राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने हाल ही में विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह को लेकर समिति की बैठक में विशेष चर्चा की जाएगी. इस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन असंभव होंगे, लेकिन इसके बाद से दर्शन शुरू हो जाएंगे.

ध्वजारोहण समारोह में 8,000 आमंत्रित

नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह के लिए लगभग 8,000 लोगों को आमंत्रित किया गया है. समारोह के बाद ही श्रद्धालु परकोटे के मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे. समिति की प्राथमिकता है कि दर्शन पूरी सुगमता से हों और श्रद्धालु मंदिर के प्रत्येक हिस्से का लाभ उठा सकें.

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

ध्वजारोहण के बाद श्रद्धालुओं को परकोटा, सप्त मंदिर और वाटिका में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा कुबेर के टीले और प्रथम तल पर राम दरबार के दर्शन भी संभव होंगे, हालांकि इनमें सीमित संख्या में श्रद्धालु ही शामिल होंगे. समिति इस व्यवस्था पर गहन मंथन कर रही है ताकि दर्शन सुव्यवस्थित और सुरक्षित हों.

मंदिर के शिखर पर 11 फीट ऊँचा ध्वज

मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज को लेकर भी चर्चा हुई. ध्वज का दंड 11 फीट ऊँचा और पताका 22 फीट चौड़ी होगी. सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहर्सल कर इस व्यवस्था की समीक्षा की है. नृपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि ध्वज और समारोह का आयोजन पूरी तरह से मंदिर ट्रस्ट के नियंत्रण में होगा, और इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होगा. बता दें कि ध्वज फहराने के लिए लगातार रिहर्सल किए जा रहे हैं. पताका बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़े, जैसे पैराशूट कपड़ा, पर विचार किया जा रहा है. सेना के जवान दो दिन में विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम रूप देंगे.

मंदिर परिसर में अंतिम चरण की तैयारियां

राम मंदिर निर्माण अब पूर्ण होने की स्थिति में है. ध्वज पर कोबेदार वृक्ष और भगवान सूर्य का प्रतीक प्रदर्शित किया जाएगा. परकोटे में ब्रांच के म्यूरल के साथ रेलिंग का काम भी अंतिम चरण में है. नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का संदेश सभी धर्मों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह समारोह विश्व दृष्टि में महत्वपूर्ण स्थान रखेगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में आज से SIR शुरू, कब-कब होगा क्या काम, कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी? यहां जानें हर जरूरी बात