अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, राम जन्मभूमि परिसर में मिलेगी ये सुविधा; हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

Ram Lalla Ram Mandir Trust: अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक लॉकर रूम की व्यवस्था शुरू कर दी है.

Ayodhya devotees visiting the Ram Temple Janmabhoomi complex modern locker rooms for 50,000 devotees
Image Source: ANI/ File

Ram Lalla Ram Mandir Trust: अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक लॉकर रूम की व्यवस्था शुरू कर दी है. बढ़ती भीड़ और उसकी चुनौती को देखते हुए मंदिर परिसर में चार अलग-अलग जगहों पर नए लॉकर रूम बनाकर तैयार किए गए हैं.

अब श्रद्धालु आसानी से अपने जूते-चप्पल, बैग और अन्य सामान सुरक्षित रख सकते हैं. इस नई व्यवस्था के तहत एक साथ करीब 50 हजार श्रद्धालु अपने सामान लॉकर में जमा कर सकेंगे. पहले श्रद्धालुओं को सामान रखने और उसकी सुरक्षा को लेकर काफी मुश्किलें होती थीं, खासकर बड़ी भीड़ के दौरान.

टोकन आधारित सिस्टम और सुरक्षा

लॉकर रूम में टोकन आधारित प्रणाली लागू की गई है, जिससे सामान जमा करने और वापस लेने का तरीका पारदर्शी और व्यवस्थित रहेगा. इसके अलावा, सभी लॉकर रूम्स में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो.

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा

राम मंदिर परिसर में शू रैक की व्यवस्था भी लगभग पूरी हो चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधा मिलेगी. अब रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. इस नई व्यवस्था से भीड़ को संभालने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मदद मिलेगी.

श्रद्धालुओं के अनुभव में सुधार

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य शरद शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट लगातार श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार कर रहा है. उन्होंने कहा कि लॉकर सुविधा शुरू होने से श्रद्धालुओं को अपने सामान को सुरक्षित रखने में राहत मिलेगी और दर्शन करना और भी आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना को मिलेगा स्वदेशी पिनाका रॉकेट, DRDO ने शुरू किया काम, आर्मी वर्जन से कितना अलग