पानी में गिर गया हो आपका स्मार्टफोन, तो भूलकर भी न करें ये काम, छोटी-सी गलती पड़ सकती है महंगी

आपका स्मार्टफोन बारिश में भीग गया या गलती से पानी में डूब गया? घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन जल्दी एक्शन लेना जरूरी है. पानी फोन के नाजुक इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है, और अगर सही कदम न उठाए गए तो आपका प्यारा गैजेट खराब हो सकता है.

Avoid these common mistakes with a wet phone they can cause major damage Try these safe tips instead
Image Source: Freepik

आपका स्मार्टफोन बारिश में भीग गया या गलती से पानी में डूब गया? घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन जल्दी एक्शन लेना जरूरी है. पानी फोन के नाजुक इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है, और अगर सही कदम न उठाए गए तो आपका प्यारा गैजेट खराब हो सकता है. कई बार जल्दबाजी में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो फोन को और बर्बाद कर देती हैं. 

पानी की घुसपैठ के संकेत

फोन में पानी घुसने का पहला संकेत स्क्रीन पर नजर आता है अगर आपको डिस्प्ले के नीचे नमी, पानी की बूंदें या धुंध दिखे, तो समझ लीजिए खतरे की घंटी बज चुकी है. टच स्क्रीन रिस्पॉन्स न देना, बटन का जाम होना या फोन का बार-बार रीस्टार्ट होना भी पानी के नुकसान के संकेत हैं. कुछ फोन्स में लिक्विड डिटेक्शन इंडिकेटर (छोटा स्टीकर) होता है, जो पानी लगने पर रंग बदल देता है खासकर चार्जिंग पोर्ट या सिम स्लॉट में. इन संकेतों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि समय पर कदम उठाना ही फोन की जान बचा सकता है.

ये स्टेप्स बनाएंगे फोन को सेफ

पानी में भीगते ही सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें यह शॉर्ट सर्किट से बचाएगा. अगर फोन ऑन है, तो उसे तुरंत बंद करें. इसके बाद सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, केस, या कोई भी हटाने योग्य एक्सेसरी निकाल लें. अब एक साफ, सूखा कपड़ा लें और फोन की बाहरी सतह को अच्छे से पोंछ दें. चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और बटनों के आसपास खास ध्यान दें. फोन को किसी सूखी जगह पर रखें और हवा में सूखने दें. अगर संभव हो तो सिलिका जेल पैकेट्स या कच्चे चावल के डब्बे में 24-48 घंटे के लिए रखें. ये नमी सोखने में माहिर हैं.

इन गलतियों से बचें

जल्दबाजी में फोन को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने का ख्याल भी न लाएं! डायरेक्ट गर्मी फोन के सर्किट बोर्ड, स्क्रीन या बैटरी को पिघला सकती है. गर्म हवा नमी को बाहर निकालने की बजाय अंदर धकेल सकती है, जिससे नुकसान बढ़ेगा. साथ ही, फोन को चार्ज करने की कोशिश न करें, क्योंकि गीले पोर्ट में करंट लगने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है. अगर फोन IP68 वाटर-रेसिस्टेंट भी है, तो भी रिस्क न लें धैर्य रखें और प्राकृतिक तरीके से सूखने दें.

सर्विस सेंटर और प्रिवेंशन का रास्ता

अगर फोन 24-48 घंटे बाद भी ठीक नहीं होता जैसे टच काम न करे या स्पीकर मफल्ड हो तो तुरंत ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर ले जाएं. प्रोफेशनल्स पानी से हुए नुकसान को ठीक करने में एक्सपर्ट होते हैं. भविष्य में बचाव के लिए वाटरप्रूफ केस, चार्जिंग पोर्ट कवर, और बारिश में फोन को प्लास्टिक पाउच में रखने की आदत डालें. आपका स्मार्टफोन आपकी जिंदगी का साथी है, तो उसे थोड़ा प्यार और सावधानी दें पानी की मार से बचाव मुमकिन है.

ये भी पढ़ें: Amazon Sale 2025: Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट, 58,000 रुपये तक की होगी बचत