Amazon Sale 2025: Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट, 58,000 रुपये तक की होगी बचत

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 का बिगुल 23 सितंबर से बजने वाला है, और यह सेल आपके लिए स्मार्टफोन्स की दुनिया में शानदार डील्स लेकर आ रही है. अगर आप अपने लिए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका है.

Amazon Sale 2025 Samsung Galaxy S24 Ultra available at ₹58,000 off
Image Source: Social Media

Amazon Sale 2025: Amazon Great Indian Festival Sale 2025 का बिगुल 23 सितंबर से बजने वाला है, और यह सेल आपके लिए स्मार्टफोन्स की दुनिया में शानदार डील्स लेकर आ रही है. अगर आप अपने लिए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका है. खासतौर पर Samsung Galaxy S24 Ultra जैसे प्रीमियम फोन पर भारी छूट का ऐलान हो चुका है. 

Samsung Galaxy S24 Ultra: कीमत में भारी कटौती

सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra, जो 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था, इस सेल में आपको हैरान करने वाली कीमत पर मिलेगा. वर्तमान में यह फोन (12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट) 97,999 रुपये में उपलब्ध है. लेकिन Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में यह धांसू फोन केवल 71,999 रुपये में आपका हो सकता है. यानी, मौजूदा कीमत से 26,000 रुपये और लॉन्च प्राइस से करीब 58,000 रुपये की भारी बचत! यह डील उन लोगों के लिए किसी जackpot से कम नहीं जो प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं.

शानदार स्पेसिफिकेशन्स, बेजोड़ परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच की क्वाड एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल बनाता है. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम), और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा (5x जूम) दिया गया है. फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शानदार तस्वीरें खींचने में सक्षम है. इसके अलावा, 5000mAh की दमदार बैटरी 45W वायर्ड और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो लंबे समय तक साथ निभाती है.

इन स्मार्टफोन्स पर भी मिलेगी शानदार डील

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 सिर्फ Samsung Galaxy S24 Ultra तक सीमित नहीं है. इस सेल में कई अन्य शानदार स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट मिलने वाली है. वनप्लस 13R, iQOO Neo 10R 5G, Redmi A4 5G, Realme Narzo 80 Lite 5G, Samsung Galaxy M36 5G, वनप्लस Nord CE 5 5G, और iQOO Z10R 5G जैसे मॉडल्स भी किफायती दामों में उपलब्ध होंगे. चाहे आप मिड-रेंज फोन ढूंढ रहे हों या बजट स्मार्टफोन, यह सेल हर किसी के लिए कुछ न कुछ लेकर आएगी.

ये भी पढ़ें: स्पेस में धमाल मचाने वाला है भारत का पहला AI रोबोट एस्ट्रोनॉट! जानें क्या है ISRO का 'व्योममित्र'