Avatar 3 के तूफान से हिल गया बॉक्स ऑफिस, 17 दिन में छाप दिए 1 बिलियन डॉलर, 'धुरंधर' से 695% ज्यादा

Avatar 3 Collection Worldwide: सिनेमा की दुनिया में हर नए दिन के साथ कुछ न कुछ नया रिकॉर्ड बनता है और इस बार यह रिकॉर्ड जेम्स कैमरून के नाम दर्ज हुआ है. जहां भारतीय सिनेमा में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 31 दिनों में 1201 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है, वहीं कैमरून की ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ ने महज 17 दिनों में ही एक अरब डॉलर की कमाई पार कर ली है.

avatar fire and ash box office collection worldwide james cameron movie
Image Source: Social Media

Avatar 3 Collection Worldwide: सिनेमा की दुनिया में हर नए दिन के साथ कुछ न कुछ नया रिकॉर्ड बनता है और इस बार यह रिकॉर्ड जेम्स कैमरून के नाम दर्ज हुआ है. जहां भारतीय सिनेमा में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 31 दिनों में 1201 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है, वहीं कैमरून की ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ ने महज 17 दिनों में ही एक अरब डॉलर की कमाई पार कर ली है. ये सफलता उस वक्त आई है जब ओवरसीज मार्केट में 'जूटोपिया 2' जैसी एनिमेटेड फिल्म भी धमाल मचा रही है. 

अवतार 3 की ताबड़तोड़ कमाई

‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ ने तीसरे वीकेंड में दुनियाभर से लगभग 9550 करोड़ रुपये (1 बिलियन डॉलर से अधिक) की कमाई कर ली है, जो भारत में रिलीज़ हुई 'धुरंधर' के कलेक्शन से 695% ज्यादा है. इस साइंस-फिक्शन फिल्म की सफलता ने न सिर्फ जेम्स कैमरून के कॅरियर को और ऊंचाई दी है, बल्कि यह साबित किया कि जेम्स की फिल्मों की लोकप्रियता समय और जगह से परे है.

कैमरून की चौथी फिल्म जिसने $1 बिलियन कमाए

‘अवतार 3’ फिल्म 2025 की चौथी ऐसी फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर $1 बिलियन की कमाई की है. दिलचस्प बात यह है कि यह जेम्स कैमरून की चौथी फिल्म है, जिसने इस मुकाम को छुआ है. अब तक, उनकी तीन अन्य फिल्में - 'टाइटैनिक', 'अवतार' और 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. इससे यह साबित होता है कि जेम्स कैमरून का नाम सिनेमाई इतिहास में हमेशा चमकता रहेगा.

भारत में भी ‘अवतार 3’ ने मचाया धमाल

भारत में भले ही 'धुरंधर' की आंधी हो, लेकिन 'अवतार 3' ने भी 17 दिनों में ₹174 करोड़ की शानदार कमाई की है. फिल्म ने अपने हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में मिलाकर रविवार को ₹5.25 करोड़ की कमाई की. यह साबित करता है कि भारतीय दर्शक भी अब इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी शानदार प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ‘अवतार 3’ ने महज 15 दिनों में $300 मिलियन (2707 करोड़ रुपये) की कमाई नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस से की, और इंटरनेशनल सेल्स में $700 मिलियन (6318 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार किया. हालांकि, इस कमाई की रफ्तार पिछली फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ से थोड़ी धीमी रही, लेकिन यह आंकड़े फिर भी बहुत प्रभावशाली हैं.

क्या 'अवतार 3' 'जूटोपिया 2' को पीछे छोड़ पाएगी?

‘अवतार 3’ के लिए अगला बड़ा टार्गेट ‘जूटोपिया 2’ को पछाड़ना है. यह एनिमेटेड फिल्म ने वर्ल्डवाइड $1.5 बिलियन का कलेक्शन किया है और फिल्म रिलीज़ के बाद काफी पसंद की जा रही है. अब देखना यह होगा कि क्या ‘अवतार 3’ अपने अगले वीकेंड में इस कलेक्शन को पार कर सकती है या नहीं.

जेम्स कैमरून का फिल्मी करियर

‘अवतार 3’ ने जेम्स कैमरून के कॅरियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी है. उनके द्वारा निर्देशित पहले 'अवतार' और 'टाइटैनिक' फिल्में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. ‘अवतार’ ने ₹18000 करोड़ और ‘टाइटैनिक’ ने ₹19000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

ये भी पढ़ें: इस खास दिन पर रिलीज हो सकता है 'टॉक्सिक' का टीजर, यश देंगे अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट