Toxic Movie Teaser: कन्नड़ सिनेमा के चर्चित और उभरते अभिनेता यश चार सालों के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर अपनी अगली फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ लौटने वाले हैं. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और अब धीरे-धीरे फिल्म की झलकियां सामने आ रही हैं. हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर्स और लुक्स रिलीज किए जा चुके हैं, और अब इसका टीजर भी जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है.
'टॉक्सिक' का टीजर यश के 40वें जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा. यह टीजर फिल्म के टोन और यश के किरदार को पेश करने के लिए तैयार किया गया है. फिल्म के अंदरूनी सूत्र ने बताया कि टीजर बहुत अलग और अनोखा होगा, जो यश के फैंस के लिए एक नया अनुभव साबित होगा.
The Fairy Tale unfolds in 100 days#Toxic #GeetuMohandas @KvnProductions @RaviBasrur #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva #PrashantDileepHardikar #KunalSharma #JJPerry @anbariv #MonsterMindCreations pic.twitter.com/ErtQMY3ZqP
— Yash (@TheNameIsYash) December 9, 2025
जानकारी के अनुसार, "यश का 40वां जन्मदिन उनके फैंस के लिए एक बड़ा मौका है. टीम ने तय किया कि इससे बेहतर दिन फिल्म की दुनिया को पेश करने के लिए कोई नहीं हो सकता. टीजर रॉ, स्टाइलिश और बिल्कुल अलग है. ऐसा लुक और किरदार फैंस ने यश में पहले कभी नहीं देखा होगा. यह फिल्म यश को एक नए रूप में दिखाने के लिए बनाई गई है. 'टॉक्सिक' में उनका किरदार पहले से कहीं ज्यादा गहरा, डार्क और जटिल है."
टीजर में क्या दिखेगा
टीजर फिल्म के मूड और यश के किरदार की झलक देगा, लेकिन कहानी का कोई बड़ा खुलासा नहीं किया जाएगा. यह सिर्फ फिल्म की शुरुआत है और पूरी फिल्म का टोन और मूड तय करेगा. यश के किरदार में जोश, एटिट्यूड और नया अनुभव देखने को मिलेगा.
फिल्म का कास्ट और सेटअप
'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी स्टार हसीनाओं को भी प्रमुख भूमिका में देखा जाएगा. फिल्म का सेटअप पुराने समय पर आधारित है और इसे एक स्टाइलिश गैंगस्टर ड्रामा बताया जा रहा है. यश इस फिल्म में बहुत गुस्सैल, कड़क और इंटेंस लुक में दिखाई देंगे.
इसके अलावा, यश इस बार अपने बड़े-से-बड़े सुपरहीरो वाले इमेज से हटकर कुछ अलग, रियलिस्टिक और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. उनका किरदार फिल्म में गहराई, जटिलता और दमदार स्टाइल लेकर आएगा, जो उनके फैंस को बिल्कुल नया अनुभव देगा.
निर्देशन और रिलीज डेट
'टॉक्सिक' के निर्देशक हैं नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास, जिन्होंने फिल्म की कहानी और विजुअल्स को बेहद स्टाइलिश तरीके से पर्दे पर उतारा है. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
फैंस के लिए खास संदेश
यश के फैंस के लिए यह साल बेहद खास साबित होने वाला है. लंबे इंतजार के बाद यश की वापसी न केवल उनकी एक्टिंग का नया रूप दिखाएगी, बल्कि उनके फैंस को एक दमदार और अलग अंदाज का अनुभव भी देगी. टीजर के जरिए ही फैंस को फिल्म का पहला रॉ और स्टाइलिश मूड देखने को मिलेगा, जो पूरे इंतजार को और रोमांचक बना देगा.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: वैभव सूर्यवंशी का फिर गरजा बल्ला, महज 24 गेंदों में जड़े इतने रन; 8 छक्के भी लगाए