देश के 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां अपने चरम पर हैं. कर्तव्य पथ पर होने वाले भव्य परेड समारोह को लेकर हर साल की तरह इस बार भी खास इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि समारोह के दौरान किसी तरह की कोई चूक न हो.
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी को और मुख्य समारोह 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. इन्हीं आयोजनों को ध्यान में रखते हुए DMRC ने कुछ चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों के गेट अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है. यह व्यवस्था सुबह 3 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी. इस दौरान बंद गेट्स से यात्रियों को न तो प्रवेश मिलेगा और न ही निकास की अनुमति होगी.
इन मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद
यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन तारीखों में अपने सफर की योजना पहले से बनाकर चलें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. कड़ी सुरक्षा और सीमित प्रवेश-निकास के चलते यात्रा में देरी हो सकती है.
यहां देखें लिस्ट
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) January 22, 2026
Due to security arrangements on the occasion of Republic Day celebrations, entry and exit at selected metro station gates will remain temporarily closed on 23rd & 26th January 2026, from 3:00 AM till the conclusion of the programme.
Stations include- Central… pic.twitter.com/z2EpLNmqGf
27 जनवरी तक रहेगा हाई अलर्ट
DMRC की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, 27 जनवरी तक दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा जांच और सख्त कर दी जाएगी. इस दौरान यात्रियों के सामान की गहन जांच, मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग और गेट्स पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी.गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए ये सभी कदम उठाए गए हैं, ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर! बारिश–बर्फबारी से थमा जनजीवन, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित