दुश्मनों पर होगा करारा 'प्रहार', 60 सेकेंड में 700 गोलियों से वार; भारतीय सेना को मिला ये घातक हथियार

Indian Army Negev LMG: भारतीय सेना की ताकत में एक बड़ा इजाफा हुआ है. अदानी रक्षा और एयरोस्पेस ने 2000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन का पहला बैच सेना को सौंप दिया है. यह हथियार देश में ही तैयार किए गए हैं और इन्हें ग्वालियर स्थित फैक्ट्री में बनाया गया है. इन गनों को इज़राइल हथियार उद्योग ने विकसित किया है.

attack on the enemies700 bullets in 60 seconds Indian Army got this deadly weapon
Image Source: Social Media

Indian Army Negev LMG: भारतीय सेना की ताकत में एक बड़ा इजाफा हुआ है. अदानी रक्षा और एयरोस्पेस ने 2000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन का पहला बैच सेना को सौंप दिया है. यह हथियार देश में ही तैयार किए गए हैं और इन्हें ग्वालियर स्थित फैक्ट्री में बनाया गया है. इन गनों को इज़राइल हथियार उद्योग ने विकसित किया है.

यह सप्लाई उस बड़े समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत सेना के पुराने हथियारों को बदला जा रहा है. पहले इस्तेमाल होने वाली इंसास गनों की जगह अब नई और ज्यादा ताकतवर गन दी जा रही है, जिससे जवानों की क्षमता बढ़ेगी.

क्या है ‘प्रहार’ मशीन गन

‘प्रहार’ दरअसल नेगेव 7.62×51 पर आधारित एक आधुनिक मशीन गन है. इसे दुनिया की भरोसेमंद गनों में माना जाता है. यह पुराने हथियारों के मुकाबले ज्यादा ताकतवर और बेहतर मानी जा रही है.

ज्यादा ताकत और सटीक निशाना

इस गन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मारक क्षमता है. यह पहले इस्तेमाल होने वाली गनों से ज्यादा ताकतवर है. यह तेजी से गोलियां दाग सकती है और दूर तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम है. जवान इससे करीब 800 मीटर से भी ज्यादा दूरी तक निशाना साध सकते हैं.

लगातार फायरिंग की सुविधा

इस गन में गोलियों के लिए बेल्ट सिस्टम का इस्तेमाल होता है, जिससे बार-बार रुककर भराई करने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे जवान लगातार फायरिंग कर सकते हैं, जो लड़ाई के समय बहुत मददगार होता है.

हल्की और हर जगह इस्तेमाल योग्य

यह गन अपने वजन में भी हल्की है, जिससे इसे संभालना आसान होता है. इसे हाथ से चलाने के साथ-साथ गाड़ियों, हेलीकॉप्टर और जहाजों पर भी लगाया जा सकता है. यानी इसे हर तरह की स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है.

दिन-रात दोनों में कारगर

इसमें ऐसे उपकरण लगे हैं, जिनकी मदद से रात में या कम रोशनी में भी दुश्मन पर निशाना लगाया जा सकता है. इससे जवान हर परिस्थिति में बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकते हैं.

आगे भी जारी रहेगी सप्लाई

कंपनी इस साल के अंत तक हजारों और गन सेना को देने की तैयारी में है. इसके अलावा छोटे हथियारों की भी बड़ी संख्या में सप्लाई की जाएगी. इससे आने वाले समय में सेना की ताकत और ज्यादा मजबूत होगी.

ये भी पढे़ं- Apple Lockdown Mode: बड़े-बड़े खतरों से बचा सकता है iPhone का यह फीचर, ऐसे कर सकते हैं इनेबल